Headlines

JDU बाहुबली अनंत सिंह का मंच टूटा, नीचे गिरे:तेजस्वी बोले- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में गए, हमारी सरकार वक्फ बिल कूड़े में फेंकेगी

बिहार चुनाव 2025

JDU बाहुबली अनंत सिंह का मंच टूटा, नीचे गिरे:तेजस्वी बोले- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में गए, हमारी सरकार वक्फ बिल कूड़े में फेंकेगी

नई दिल्ली/पटना17 मिनट पहले

बिहार चुनाव में NDA और I.N.I.D.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में चले गए।

तेजस्वी बोले- बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वह नीतीश कुमार हैं। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। सत्ता में आने पर हमारी सरकार मुस्लिमों की मर्जी के खिलाफ लाए गए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देगी।

इससे पहले पटना में भी तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए भी कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया कि पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।

इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

2.7 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलते हैं अनंत सिंह; पत्नी उनसे ज्यादा अमीर

मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह 37.88 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 26.66 करोड़ की चल और 11.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। कई जमीनों के मालिक हैं। पटना के फ्रेजर रोड स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स हसन मंजिल इनकी है। अनंत लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। इनके पास सबसे महंगी गाड़ी 2.70 करोड़ रुपए की टोयोटा लैंड क्रूजर है। इसके बाद 48 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर और 5 लाख रुपए की XUV भी है।

01:12 PM26 अक्टूबर 2025

तेजस्वी की कटिहार में बोले- सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेगे

कटिहार पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए। बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी, तो वह नीतीश कुमार हैं।जब हमारी सरकार थी तो किसी में हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। हमलोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। बीजेपी वाले सबसे ज्यादा लालू यादव से डरते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो मुस्लिमों के मर्जी के खिलाफ जो कानून बीजेपी लाई है, हमारी सरकार बनने पर उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।

12:57 PM26 अक्टूबर 2025

केंद्रीय मंत्री बोले- जीतेंगे तब न सीएम बनेंगे तेजस्वी; चुनाव हारने का किया दावा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वैशाली जिले के हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीतेंगे और न ही मुख्यमंत्री बन पाएंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए। राय ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘जुबान का पक्का’ बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024