Headlines

तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद:चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा; केरल, आंध्र और पुडुचेरी में भी अलर्ट

तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद:चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा; केरल, आंध्र और पुडुचेरी में भी अलर्ट

1 घंटे पहले
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तमिलनाडु समेत साउथ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी है। राज्य के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों में मंगलवार से बारिश जारी है।

चेन्नई में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम, रानीपेट, थूथुकुडी जिलों में भी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई है। तमिलनाडु सरकार ने प्रशासन को अलर्ट मोड रहने का निर्देश दिया है।

इधर, बारिश के बीच चेन्नई के मरीना बीच से तेज समुद्री लहरें हवाएं तट से टकरा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिन तूफान की आशंका बनी रहेगी। प्रशासन ने मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में भी बारिश जारी है। पुडुचेरी और कराईकल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में प्रशासन अलर्ट पर है। स्कूल में छट्टी कर दी गई है।

साउथ के राज्यों में बारिश की तस्वीरें…

तमिलनाडु: अगले 4 दिन कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
तमिलनाडु: कांचीपुरम में मंगलवार से ही तेज बारिश हो रही है।
पुडुचेरी: कई जिलों में मंगलवार से तेज बारिश जारी है।
केरल: 19 अक्टूबर के बाद बारिश से कलार डैम में पानी बढ़ गया है।
आंध्र प्रदेश: नेल्लोर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है।

अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान

IMD ने 19 अक्टूबर की मौसम रिपोर्ट में अगले सात दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराईकल, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम में 64 से 111 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि केरल और कर्नाटक के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र में लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

अब अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानिए…

मध्य प्रदेश: दक्षिणी हिस्से में सिस्टम एक्टिव, आंधी-बारिश; इंदौर समेत 15 जिलों में पानी गिरने अलर्ट

मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से दक्षिणी जिलों में मौसम बदला हुआ है। दिवाली की रात जबलपुर में तेज बारिश हुई तो मंगलवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024