Headlines

अमेरिका जा रहा एअर इंडिया विमान रास्ते से मुंबई लौटा:3 घंटे बाद पायलट को खराबी का शक हुआ, दोनों तरफ की उड़ानें रद्द

मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-191 को उड़ान के 3 घंटे बाद तकनीकी खराबी के बाद बुधवार को लौटना पड़ा। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह खराबी क्या थी।

फ्लाइट रडार-24 के मुताबिक विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से देर रात 1ः15 बजे उड़ान भरी थी। करीब तीन घंटे बाद क्रू को खराबी की आशंका हुई। इसके बाद इसे मुंबई लैंड कराने का फैसला लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया। इस कारण मुंबई और नेवार्क के बीच चलने वाली AI-191 और AI-144 (नेवार्क-मुंबई) दोनों फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि

QuoteImage

मुंबई में फंसे यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जबकि नेवार्क में मौजूद यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

QuoteImage

यह इमेज फ्लाइट रडार से ली गई है।

17 अक्टूबर को हांगकांग एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान में दिक्कत आ गई थी

हांगकांग से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में गुरुवार सुबह दिक्कत आ गई। फ्लाइट AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसैट किया गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद डेटा के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान की फ्लाइट AI315 को हांगकांग एयरपोर्ट से सुबह लगभग 8.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और यह लगभग 11.30 बजे रवाना

एअर इंडिया का ये वही विमान था जिसमें 18 दिन पहले भी समस्या आई थी। तब यह विमान अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की।

7 अक्टूबर को एअर इंडिया विमान से पक्षी टकराया था

एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकराने (बर्ड हिट) से फ्लाइट को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी उसके इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे विमान के इंजन से आवाज आने लगी। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024