बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को पटना भेजा है।
गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे। उन्होंने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और लालू यादव से उनके आवास पर एक घंटे मुलाकात की। गहलोत ने कहा, ‘हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”
उन्होंने कहा कि हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और कभी-कभी 5-7 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। हम साथ मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी से बात की है।
तेजस्वी के 3 चुनावी घोषणाएं
तेजस्वी ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गठबंधन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- गठबंधन पर कल बात करेंगे। 12 सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनावी ऐलान भी किए।
पहला- सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा। इनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने की जाएगी।
दूसरा- सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
तीसरा- हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
