गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली:कल 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज 26 की शपथ, 19 नए चेहरे; CM समेत पटेल समाज के 8 मंत्री
गुजरात में भाजपा ने महज 3 साल में CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।
खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है।
फेरबदल की 5 वजह, चुनावी तैयारी और जातीय संतुलन अहम
- स्ट्रेटेजिक रीसेट: भाजपा ने सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा मांगा, ताकि नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए पूरी आजादी मिले।
- कमजोर परफॉर्मेंस: कई मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर था। पार्टी उनकी जगह नए चेहरे लाना चाहती थी।
- जातीय समीकरण: पिछली कैबिनेट में 16 मंत्री थे। भाजपा पटेल कम्युनिटी को ज्यादा जगह देना चाहती थी।
- लोकल इलेक्शन: गुजरात में अगले कुछ महीनों में लोकल बॉडी चुनाव हैं। बिसावदर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा नए चेहरों को मौका देना चाहती है।
- ज्यादा नेताओं की हिस्सेदारी: गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। अभी 16 मंत्री थे, जबकि कुल सीटों के 15% के हिसाब से मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
हर्ष सिंघवी का प्रमोशन, जडेजा की पत्नी भी मंत्री
शुक्रवार को सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी CM बनाया गया है। पिछली कैबिनेट में वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है।
भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा
भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में CM बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें CM बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार CM और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है।
गुजरात सर्च कर रहे लोग
गुजरात में भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इसके बाद लोग लगातार गुजरात के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है। पिछले कुछ दिनों का ग्राफ देखा जाए तो साफ समझ आता है कि गुजरात की सर्चिंग से जुड़ा ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नीचे देखें गूगल
भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल के फेरबदल की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिबावा जाडेजा ने मंत्री पद की शपथ ली
हर्ष संघवी के डिप्टी सीएम बनने पर समर्थकों ने जश्न मनाया
मजूरा के विधायक हर्ष संघवी को गुजरात सरकार में डिप्टी सीएम बनाने पर उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाया। कहा कि यह पदोन्नति उनके पिछले कार्यों की पहचान है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में वे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।
जीतूभाई वाघाणी और नरेशभाई पटेल ने भी शपथ ली
