Headlines

PM मोदी बोले- 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी:आज दुनिया हमें मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही, वजह आत्मनिर्भर भारत का विजन

PM मोदी बोले- 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी:आज दुनिया हमें मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही, वजह आत्मनिर्भर भारत का विजन

नंदयाल/कुर्नूल2 घंटे पहले
PM मोदी ने आंध्रप्रदेश के कुर्नुल में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्रप्रदेश के कुर्नूल में 13,430 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर मोदी ने कहा कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब भारत ‘विकसित भारत’ बन चुका होगा। मैं दावे से कहता हूं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की,140 करोड़ हिंदुस्तानियों की सदी होने वाली है।

आज दुनिया, भारत को 21वीं सदी के नए मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही है। इस सफलता का सबसे बड़ा आधार है, आत्मनिर्भर भारत का विजन। हमारा आंध्र प्रदेश आत्मनिर्भर भारत का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

इसके पहले मोदी नांदयाल पहुंचे। मोदी ने यहां श्रीशैलम में भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में दर्शन,पूजा और ध्यान किया। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में शामिल है। यह एकमात्र मंदिर है, जहां ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों है। इसके बाद पीएम मोदी श्रीशैलम में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।

श्रीशैलम में मोदी के मल्लिकार्जुन मंदिर दौरे की तस्वीरें

मोदी ने शिवाजी स्फूर्ति केंद्र में पूजा-अर्चना की

पीएम मोदी श्रीशैलम में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र भी पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना की। यह एक मेमोरियल कॉम्प्लेक्स है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी साथ थे। यहां मेडिटेशन हॉल है, जिसके चारों कोनों पर चार मशहूर किलों, प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल बने हैं। इसके बीच में छत्रपति शिवाजी महाराज की ध्यान की मुद्रा वाली मूर्ति भी है।

मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024