Headlines

दिल्ली टेस्ट- फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज का स्कोर 170/2:शाई होप ने 31 पारियों बाद फिफ्टी लगाई; कैम्पबेल के साथ 135 रन की साझेदारी

LIVE

दिल्ली टेस्ट- फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज का स्कोर 173/2:शाई होप ने 31 पारियों बाद फिफ्टी लगाई; कैम्पबेल के साथ 138 रन की साझेदारी

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

दिल्ली टेस्ट में भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम 97 रन पीछे है। जॉन कैम्पबेल और शाई होप नाबाद हैं। दोनों शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।

कैम्पबेल के बाद होप ने फिफ्टी लगाई। होप ने 31 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया है। एलिक एथनाज (7 रन) को वॉशिंगटन सुंदर और तेगनारायण चंद्रपॉल (10 रन) को मोहम्मद सिराज ने कैच कराया।

रविवार को तीसरे दिन टी-ब्रेक से पहले भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट कर दिया और कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने के लिए कहा। भारत को 270 रन की बढ़त मिली। भारत ने 518/5 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की थी।

वेस्टइंडीज ने सुबह 140/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 92 रन और बनाने में आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक 5 विकेट कुलदीप यादव ने झटके। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए। एलीक एथनाज ने सबसे ज्यादा 41 रन

टेस्ट में कब होता है फॉलोऑन

5 दिन के क्रिकेट मैच में अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन या इससे ज्यादा की बढ़त हासिल कर लेती है, तो वह दूसरी टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर सकती है। यानी दूसरी टीम को लगातार दोनों पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ जाती है। फॉलोऑन देना है या नहीं देना है यह पूरी तरह बढ़त हासिल करने वाली टीम का फैसला होता है। कई बार 200 से ज्यादा की बढ़त लेने के बाद भी टीमें दूसरी टीम को फॉलोऑन के लिए नहीं बुलाती हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

लाइव अपडेट्स

32 मिनट पहले

कैम्पबेल और शाई होप ने शतकीय साझेदारी की

40वें ओवर में कैरेबियाई ओपनर जॉन कैम्पबेल और शोई होप ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। होप ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर की दूसरी बॉल पर एक रन लिया और साझेदारी को 100 रन तक पहुंचाया। टीम ने 135 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था।

42 मिनट पहले

जायडन सील्स पर फाइन लगा

जायडन सील्स पर फाइन लगाया गया है। उन्होंने मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल की ओर बॉल फेंकी थी, हालांकि जायसवाल को बॉल नहीं लगी।
03:05 PM12 अक्टूबर 2025

जॉन कैम्पबेल की चौके से फिफ्टी

वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैम्पबेल ने करियर की पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 22वें ओवर में कुलदीय यादव की पहली बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया।

02:50 PM12 अक्टूबर 2025

कैम्पबेल रिव्यू लेकर आउट होने से बचे 

विंडीज के ओपनर जॉन कैम्पबेल 19वें ओवर में रिव्यू लेकर LBW आउट होने से बच गए। सुंदर के ओवर की 5वीं बॉल कैम्पबेल के पैड पर लगी। भारत की अपील पर फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया। ऐसे में बल्लेबाज ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने पर्याप्त सबूत न होने के कारण कैम्पबेल को नॉटआउट दिया।

02:40 PM12 अक्टूबर 2025

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 50 पार

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शाई होप ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाया और टीम स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।

02:13 PM12 अक्टूबर 2025

सुंदर ने एथनाज ने बोल्ड किया, टी-ब्रेक तक वेस्टइंडीज 35/2

15वें ओवर की तीसरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर ने एलीक एथनाज को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ अंपायर्स ने टी-ब्रेक का ऐलान कर दिया।

कैरेबियाई टीम ने 24.2 ओवर के इस सेशन में 66 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए।

इस सेशन में भारत ने विंडीज को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। कैरेबियाई टीम ने टी तक 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए।

01:53 PM12 अक्टूबर 2025

विंडीज ने पहला विकेट गंवाया, चंद्रपॉल को पवेलियन भेजा

फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के 9वें ओवर में पहला विकेट गंवाया। यहां पर मोहम्मद सिराज ने तेगनारायण चंद्रपॉल को कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।

01:23 PM12 अक्टूबर 2025

इनिंग ब्रेक : भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024