Headlines

ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी:भारतीय वायुसेना के ट्रेनर ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स को ट्रेनिंग देंगे

ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी:भारतीय वायुसेना के ट्रेनर ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स को ट्रेनिंग देंगे

नई दिल्ली3 मिनट पहले
पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने द्विपक्षीय बातचीत के बाद संयुक्त बयान दिया।

ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है।

इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़ीं 6 तस्वीरें…

PM मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए डेलिगेशन से भी मुलाकात की। इसमें ब्रिटेन के यूनिवर्सिटीज के कई कुलपति भी शामिल हुए।
मोदी और स्टार्मर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।
पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर राजभवन के बगीचे में टहलते हुए।
मोदी बोले- मुंबई के राजभवन में अपने दोस्त प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का स्वागत करना मेरे लिए खुशी की बात है।
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।

PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

5 मिनट पहले

भारत-ब्रिटेन खनिज में भी सहयोग करेंगे

मोदी ने बताया कि भारत और ब्रिटेन ने क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिज) पर सहयोग के लिए एक सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करेंगे। इसका एक सैटेलाइट कैंपस झारखंड के धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स में बनेगा।

6 मिनट पहले

मोदी बोले- CETA समझौता युवाओं के लिए रोजगार लाएगा

मोदी ने X पर कहा CETA समझौता युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, व्यापार का विस्तार करेगा और हमारे उद्योगों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी फायदा पहुंचाएगा।

30 मिनट पहले

गाजा में शांति समझौते का स्वागत किया

स्टार्मर ने अपने बयान के दौरान गाजा में शांति समझौता होने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘ यह राहत की बात है। इस समझौते को अब बिना किसी देरी के पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए और इसके साथ ही गाजा को जीवन रक्षक मानवीय सहायता पर लगे सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए जाने चाहिए।’

01:22 PM9 अक्टूबर 2025

ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलेंगे

स्टार्मर ने कहा, ‘अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा की मांग बहुत ज्यादा है। इसलिए, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि और ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे, जिससे ब्रिटेन भारत में इंटरनेशनल एजुकेशन पहुंचाएगा।

मोदी ने बताया कि, ‘ब्रिटेन की साउथम्पटन यूनिवर्सिटी का गुरुग्राम कैंपस शुरू हो चुका है, जहां पहले छात्रों ने दाखिला लिया है।’

01:15 PM9 अक्टूबर 2025

ब्रिटेन में बनेंगी बॉलीवुड फिल्में, डील हुई

स्टार्मर ने अपने कल के दौरे पर बोलते हुए कहा- कल यशराज स्टूडियो का शानदार दौरा किया। हम ब्रिटेन में बॉलीवुड फिल्में बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा कर रहे हैं। भारत की युवा पीढ़ी ही 2047 के उस लक्ष्य को हासिल करने की अगुआई करेगी।

स्टार्मर ने कहा, ‘आज रात जब हम रवाना होंगे, तो मुझे उम्मीद है कि हम बड़े नए निवेश हासिल कर लेंगे, जिससे हमारे दोनों देशों के लिए भविष्य के क्षेत्रों में हजारों कुशल नौकरियां पैदा होंगी’

01:11 PM9 अक्टूबर 2025

स्टार्मर बोले- हम AI, कम्युनिकेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी में साथ आएंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, ‘ब्रिटेन और भारत टेक्नोलॉजी और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया में आगे हैं। इसलिए, हमने अपनी तकनीक और सुरक्षा पहल के जरिए अपने सहयोग को गहरा किया है।’

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एडवांस कम्युनिकेशन, डिफेंस टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों में नई प्रतिबद्धता शामिल हैं।

12:58 PM9 अक्टूबर 2025

स्टार्मर बोले- भारत की सफलता में भागीदार बनना चाहता हूं

स्टार्मर ने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि हम भारत की आर्थिक और वित्तीय राजधानी मुंबई में मिल रहे हैं, क्योंकि भारत की विकास गाथा उल्लेखनीय है। मैं प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व के लिए बधाई देना चाहता हूं।’

उन्होंने आगे कहा- भारत का लक्ष्य 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। मोदी का विजन इसे 2047 तक पूरी तरह से विकसित देश बनाना है। जब से मैं यहां आया हूं, मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे ये साबित होता है कि इसमें सफलता की राह पर हैं।

स्टार्मर ने कहा, ‘हम इस यात्रा में भागीदार बनना चाहते हैं। इसीलिए मैं इस सप्ताह अपने साथ रिकॉर्ड 126 ब्रिटिश व्यवसायों को भारत लाया हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024