Headlines

हरियाणा- IG पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में:IAS पत्नी अस्पताल के लिए निकलीं; IG ने सुसाइड नोट में बड़े अफसर जिम्मेदार ठहराए

LIVE

हरियाणा- IG पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में:IAS पत्नी अस्पताल के लिए निकलीं; IG ने सुसाइड नोट में बड़े अफसर जिम्मेदार ठहराए

चंडीगढ़7 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक वाजपेयी
हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित सरकारी आवास पर हैं। यहां लगातार IPS-IAS अफसर पहुंच रहे हैं।

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर IG वाई पूरन कुमार का आज (8 अक्टूबर) को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से चंडीगढ़ लौट आई हैं। पहले वह सेक्टर 24 स्थित सरकारी आवास पर पहुंचीं। यहां चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी समेत कई बड़े IPS और IAS अफसरों ने उनसे मुलाकात की। अब वह सेक्टर 16 अस्पताल के लिए निकल गई हैं।

कल, मंगलवार को पूरन कुमार ने गोली मारकर सुसाइड करने से पहले अंग्रेजी में 8 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने 30 से 35 IPS अफसर और कुछ IAS अफसरों के नाम लिखे।

इन अफसरों पर उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने और प्रशासनिक शिकायतों और मुकदमेबाजी के चलते परेशान होने की बात लिखी है। एक DGP रैंक के अधिकारी पर बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा एक वसीयत भी छोड़ी है, जिसमें सारी प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम कर दी। वसीयत पर 6 अक्टूबर और सुसाइड नोट पर 7 अक्टूबर की डेट लिखी हुई है।

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 स्थित घर के मूवी थिएटर बनाए साउंडप्रूफ बेसमेंट में गोली मारने से पहले उन्होंने लेटर अपनी पत्नी और 2 IPS अफसरों को भेजा। इसके बाद उनकी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने उन्हें करीब 15 कॉल किए लेकिन पूरन ने फोन अटैंड नहीं किया। सुसाइड नोट में किन अधिकारियों के नाम हैं, इसके बारे में चंडीगढ़ पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

IG पूरन की सुसाइड की ये 2 वजहें संभव…

  • गनमैन के रिश्वत केस में नाम आया: रोहतक पुलिस ने IG के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज किया था। गनमैन पर आरोप था कि वह शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल से मंथली दो से ढ़ाई लाख रुपए मांग रहा था। ठेकेदार ने इसकी CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग समेत इसकी शिकायत कर दी। रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया ने कहा कि सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उसने सर (IG पूरण कुमार) का नाम लिया था। हालांकि उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा गया था।
  • फील्ड ड्यूटी से हटा ट्रेनिंग कॉलेज में लगाया: IG वाई पूरन कुमार को सरकार ने रोहतक रेंज का IG लगाया था। इसके बाद भिवानी के हाईप्रोफाइल टीचर मनीषा की मौत के केस की भी वह जांच कर रहे थे। हालांकि 29 सितंबर को अचानक उन्हें रेंज IG के पद से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया (रोहतक) में लगा दिया गया। पुलिस विभाग में इस तरह की तैनाती पनिशमेंट पोस्ट मानी जाती है। पूरन ने अभी तक यहां जॉइन नहीं किया था। वह 7 अक्टूबर तक छुट्‌टी पर चले गए थे।
7 अक्टूबर को पूरन कुमार के सुसाइड के बाद उनकी कोठी पर रिश्तेदार पहुंच गए थे।

रसोइए को बेसमेंट में जाने की बात कही वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में कोठी नंबर 116 में रहते थे। उनके रसोइए प्रेम सिंह ने बताया- “मैं 6 साल से वाई पूरन कुमार के पास कोठी में खाना बनाने का काम करता हूं। मंगलवार को सुबह 10 बजे सर मेरे पास आए और कहा कि वह नीचे बेसमेंट में जा रहे हैं। बेसमेंट में हॉल रूम के साथ 2 रूम बनाए हुए हैं जिनमें से एक में साउंड प्रूफ थिएटर है।

पत्नी ने 15 बार कॉल किया, उठाया नहीं प्रेम ने आगे बताया कि साहब ने कहा कि वह जरूरी काम करने के लिए नीचे जा रहे हैं और वह आज अपने डॉग को भी घुमाने नहीं ले जाएंगे। इसलिए मैं किसी को भी नीचे न आने दूं। उनकी बेटी अमूल्या कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। 11 बजे सर आए और मुझे कहा कि दोपहर का खाना बना लूं, क्योंकि वह फिर से अभी नीचे ही जा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार ने 12 से 15 फोन किए हुए थे लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी कारण पत्नी ने बेटी को फोन किया।

बेटी बाजार से आकर पिता को देखने गई प्रेम सिंह के मुताबिक अमूल्या ने तुरंत मुझे फोन करके कहा कि सर को फोन रिसीव करने के लिए कहो। इस पर मैंने बताया कि सर नीचे कमरे में हैं और उन्हें डिस्टर्ब न करने को कहा गया है। पौने 1 बजे अमूल्या बाजार से आईं और बेसमेंट वाले कमरे में गईं तो सोफे पर बैठे साहब की कनपटी से खून बह रहा था। उसने तुरंत अपने मामा अमित रतन को फोन पर सूचना दी। अमित रतन बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।”

पूरन कुमार से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

अमनीत पी. कुमार अस्पताल के लिए निकलीं

14 मिनट पहले

चीफ सेक्रेटरी कोठी से निकले, भास्कर रिपोर्टर अभिषेक वाजपेयी बता रहे

23 मिनट पहले

चीफ सेक्रेटरी बोले- एक साथी छोड़कर चला गया

53 मिनट पहले

IAS अफसर केएम पांडुरंग कोठी पर पहुंचे

IAS अफसर केएम पांडुरंग भी वाई पूरन कुमार की सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर पहुंच गए हैं। यहां पहले से चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

55 मिनट पहले

IAS अफसर पीसी मीणा और सीजी कांनथन पहुंचे

वाई पूरन कुमार के सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर IAS अफसर पीसी मीणा और सीजी कांनथन भी पहुंच गए हैं।

02:12 PM8 अक्टूबर 2025

कुछ देर में सेक्टर-16 अस्पताल जाएंगी अमनीत पी. कुमार

पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार कुछ देर में सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट अस्पताल जाएंगी। यहीं पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम होगा।

02:06 PM8 अक्टूबर 2025

चीफ सेक्रेटरी पूरन कुमार की कोठी पर पहुंचे

वाई पूरन कुमार की चंडीगढ़ में सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, IAS अधिकारी मोहम्मद शाइन और IAS अधिकारी राजशेखर वुडरू पहुंचे हैं।

02:04 PM8 अक्टूबर 2025

पूरन कुमार की पत्नी चंडीगढ़ पहुंचीं

IPS अफसर वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से चंडीगढ़ लौट आई हैं। वह अपने सेक्टर 24 स्थित आवास पर पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024