Headlines

एयरफोर्स चीफ बोले- पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटाई:योजना और दृढ़ निश्चय से क्या हासिल कर सकते हैं, ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण

एयरफोर्स चीफ बोले- पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटाई:योजना और दृढ़ निश्चय से क्या हासिल कर सकते हैं, ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण

गाजियाबाद2 घंटे पहले
आज एयरफोर्स डे है। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम हुआ। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अफसरों को सम्मानित किया।

भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया जा रहा है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने शत्रु पर सिर्फ चार दिनों में विजय प्राप्त की।

उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में हमारा प्रदर्शन हमें पेशेवर गौरव से भर देता है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि सावधानी के साथ योजना बनाकर, अनुशासन के साथ ट्रेनिंग और दृढ़ निश्चय के साथ क्या हासिल किया जा सकता है। स्वदेशी हथियारों ने दुश्मन के इलाके में अंदर तक सटीक प्रहार किए।

इससे पहले वायुसेना के विमानों ने शानदार करतब दिखाए। विमानों से तिरंगा लहराया गया। इस साल वायुसेना दिवस की थीम ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ है। यह दिवस ऑपरेशन सिंधु के वीर योद्धाओं को समर्पित है। इस मौके पर वायुसेना के साहस और शौर्य के लिए 97 वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।

एयरफोर्स डे कार्यक्रम की 5 फोटोज…

गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर 93वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है।
एयरफोर्स डे कार्यक्रम में बैंड के साथ बाकायदा परेड निकाली गई।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हिंडन एयरबेस पर परेड का निरीक्षण किया।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अफसरों को सम्मानित किया।
एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों और फाइटर प्लेन्स ने करतब दिखाए। तिरंगा लहराया।

वायुसेना दिवस परेड से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:25 PM8 अक्टूबर 2025

हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन से अपडेट दे रहे रिपोर्टर मनु चौधरी

10:45 AM8 अक्टूबर 2025

पीएम मोदी ने भी वायुसेना दिवस की बधाई दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- वायुसेना के सभी वॉरियर्स और उनके परिवारों को एयरफोर्स डे की बहुत बधाई। भारतीय वायुसेना अपनी बहादुरी, अनुशासन और सटीकता के लिए जानी जाती है। वायुसेना आसमान में सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करती है। प्राकृतिक आपदाओं में भी उनका अहम रोल होता है। उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर अंदाज और अदम्य साहस पर भारतीयों को गर्व है।

10:32 AM8 अक्टूबर 2025

एयर चीफ मार्शल बोले- वायु योद्धाओं में जवाबदेही की संस्कृति बढ़ी

एयर चीफ मार्शल बोले- हमारे लिए नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण की बढ़ी हुई गति अहम सफलता रही है। मैं देख सकता हूं कि वायु योद्धाओं में जवाबदेही और सुरक्षा की संस्कृति बढ़ी है। यह साफ दिखाई भी दे रहा है। सभी स्तरों पर वायुवीर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं और असाधारण दूरदर्शिता और सहानुभूति का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक प्रशिक्षण मिले और वह प्रेरित हो।

10:30 AM8 अक्टूबर 2025

एयर चीफ मार्शल बोले- मुझे गर्व हैं कि मैं आज ऐसी वायुसेना का हिस्सा हूं

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा- मुझे गर्व हैं कि मैं आज ऐसी वायुसेना का हिस्सा हूं। जो टेक्नोलॉजी और क्षमता में संसार की अग्रिम वायुसेनाओं में से एक है। एक ऐसी वायुसेना जिसने देश के हर सकंट में आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना किया। एक ऐसी वायुसेना जिसका हर एक वायु योद्धा देश के एक इशारे पर जान देने के लिए तैयार है।

हमारे वायु वीरों ने हर युग में इतिहास रचा है- 1947 में कश्मीर की रक्षा। 1965 में आकाश से प्रहार, 1971 में एक नए राष्ट्र की रचना। 1999 में कारगिल में अदम्य साहस। 2019 में बालाकोट में आतंकियों का नाश। 2025 में ऑपरेशन सिंदूर।

10:22 AM8 अक्टूबर 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

बुधवार सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई दी। उन्होंने लिखा- वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।

09:13 AM8 अक्टूबर 2025

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड का निरीक्षण किया

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर परेड का निरीक्षण किया।

09:06 AM8 अक्टूबर 2025

​​​​​​​सीडीएस जनरल अनिल चौहान हिंडन एयर बेस पहुंचे

सीडीएस जनरल अनिल चौहान हिंडन एयर बेस पहुंचे, जहां वायुसेना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

09:05 AM8 अक्टूबर 2025

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी हिंडन एयर बेस पहुंचे

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी हिंडन एयर बेस पहुंचे, जहां वायुसेना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

08:58 AM8 अक्टूबर 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी हिंडन एयर बेस पहुंचे

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी हिंडन एयर बेस पहुंचे।

08:41 AM8 अक्टूबर 2025

वायु योद्धाओं का VIDEO में देखिए मुख्य परेड

वायुसेना दिवस समारोह के तहत हिंडन एयर बेस पर वायु योद्धाओं ने मार्च पास्ट किया।

08:39 AM8 अक्टूबर 2025

वायसेना दिवस में रडार सिस्टम भी शामिल

वायसेना दिवस में रडार सिस्टम भी शामिल

वायुसेना दिवस में रडार सिस्टम को भी रखा गया है। ऑपरेशन सिंदूर में रडार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसने दुश्मन देश के एयरक्राफ्ट को एंट्री करने से रोके था।

08:31 AM8 अक्टूबर 2025

मिग 21 को सेंट्रल डिस्प्ले में रखा गया

मिग 21 आज केंद्रीय डिस्प्ले में रखा गया है।

​​​​​​भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक रहे मिग-21 विमान को हिंडन एयरबेस में डिस्प्ले और विंटेज विमान के रूप में रखा गया। देश का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 6 दशक से अधिक सेवा देने के बाद रिटायर हो चुका है। 26 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ एयर बेस में आयोजित विदाई समारोह में एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मिग-21 के बादल परफॉर्मेंस को उड़ाकर अंतिम सलामी दी थी।

08:29 AM8 अक्टूबर 2025

दुनिया में चौथी सबसे बड़ी वायु सेना भारत के पास

दुनिया में भारत के पास चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। IAF के पास 1700 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और 1,40,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। भारतीय वायु सेना का पास दुनिया के सबसे एड्वांस्ड फाइटर जेट्स में से एक सुखोई Su-30MKI है जिसे माइटी हंटर भी कहते हैं।

IAF के पास गरुड कमांडो फोर्स भी है जिसे काउंटर टेररिज्म, कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू और होस्टेज रेस्क्यू जैसे मिशन्स के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024