Headlines

बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड, अब तक 28 मौतें:कई लापता, हजारों टूरिस्ट फंसे; जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद, वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन रद्द

बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड, अब तक 28 मौतें:कई लापता, हजारों टूरिस्ट फंसे; जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद, वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन रद्द

दार्जिलिंग/शिमला32 मिनट पहले

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है।

इसके कारण हजारों पर्यटक फंसे हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का ब्रिज टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने से तीन गाड़ियां रद्द की गईं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में चाय के बागान डूब गए हैं।

बंगाल के दार्जिलिंग और अन्य जिलों में 24 घंटे में लगभग 16 इंच बारिश हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी बारिश 1998 के बाद पहली बार हुई है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश की आशंका है। इससे लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

इधर, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (DSEJ) ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 6 और 7 अक्टूबर के लिए बंद करने का आदेश दिया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक सस्पेंड करने की घोषणा की है।

देश भर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में राजदान टॉप सोमवार को बर्फबारी के बाद पूरा सफेद नजर आया।
हिमाचल के लाहौल स्पीति के त्रिलोकनाथ में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
दार्जिलिंग में रविवार को दुधिया आयरन ब्रिज ढह। आज ब्रिज के मरम्मत का काम चल रहा है।
दार्जिलिंग में रविवार को एक पुल ढह गया। एक पिलर पर कई लोग फंस गए, जिन्हें बचाया गया।
दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के कारण कई सड़क ढह गईं। इससे लोग कई जगहों पर लोग फंस गए हैं।
तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को सिलीगुड़ी-सिक्किम NH-10 पर गाड़ियां बह गईं।
दार्जिलिंग में रविवार को लैंडस्लाइड से कई घर ढह गए। मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है।

दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड…

हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, इस बार करीब 20 दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल के लाहौल-स्पीति, मनाली, चंबा और धौलाधर की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस बार बर्फबारी सामान्य से करीब 20 दिन पहले हुई। बारिश और बर्फबारी से तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रोहतांग दर्रे पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति, मनाली, चंबा और धौलाधार में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही बंद मनाली प्रशासन ने बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा से होकर वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली रोहतांग मार्ग पर पुलिस जवान तैनात हैं लेकिन सड़क पर फिसलन होने के चलते दुर्घटनाओं के अंदेशे को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच कहीं कहीं पर 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

राज्यवार मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन बूंदाबांदी के आसार, पिछले 24 घंटे में भोपाल समेत 20 जिलों में बारिश हुई

भोपाल, रायसेन और सागर समेत कई जिलों में रविवार को बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में रविवार को भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में ढाई इंच और बैतूल में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इस वजह से भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट रात में खोल दिए गए। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। बारिश का दौर अगले 3 दिनों तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024