Headlines

पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे, रोड पर मलबा गिरा; रेस्क्यू में दिक्कत दिल्ली/मुंबई/कोलकाताकुछ ही क्षण पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ में शुभम बोस पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्यूनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है। भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ताबाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है। दार्जिलिंग हादसे की 6 तस्वीरें… मिरिक से सुखियापोखरी जाने वाली रोड भी धंस गई है। मिरिक से सुखियापोखरी जाने वाली रोड भी धंस गई है। दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया। दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया। पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के बाद आसपास के बाजार में मलबा आ गया। कई गाड़ियां भी दब गईं। दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के बाद आसपास के बाजार में मलबा आ गया। कई गाड़ियां भी दब गईं। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अरब सागर में साइक्लोन शक्ति, महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है। इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में यह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अरब सागर के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों तक पहुंचेगा। सोमवार से पूर्वोत्तर की ओर जाने और कमजोर पड़ने की संभावना है। तूफान के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र में समुद्र उफान पर है। महाराष्ट्र में भी तूफान शक्ति का असर दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक उत्तरी कोंकण के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा का निर्देश IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई की है। गोवा के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन शक्ति को लेकर अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन को डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम​ एक्टिव करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों को निकालने की प्लानिंग और उनके लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों को 7 अक्टूबर तक गुजरात और महाराष्ट्र में तटों पर अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी है। राज्यों में मौसम का हाल… MP से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून: अगले 3 दिन तक बूंदाबांदी मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। बाकी के जिलों से 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है। इससे पहले कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 3 दिन बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एक सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो तेज बारिश के आसार भी हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट: जयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी राजस्थान में आज (रविवार) से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने और तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट: बिजली गिरने से प्रदेश में 16 की मौत बिहार के 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि पटना समेत 5 जिलों में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट है। बाकी के 23 जिलों में यलो अलर्ट है। बिहार में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के 27 जिलों में अलर्ट, कल से ओले गिर सकते हैं: चंदौली-मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। 1 से 4 अक्टूबर तक यूपी में 28.6 मिमी बारिश हुई। आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 5 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा। जिसके चलते 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज से 3 दिन फिर बारिश; 8 अक्टूबर के बाद गिरेगा तापमान हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज (रविवार) से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 4 जिलों में बारिश, 14 में चेतावनी; रावी, ब्यास, सतलुज से सटे 13 जिलों में अलर्ट पंजाब में 5 अक्टूबर को सुबह-सुबह अमृतसर, जालंधर, फरीदकोट और मोहाली में बारिश हुई। वहीं, राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 3 दिन बाढ़ का खतरा बना रहेगा। रावी, ब्यास और सतलुज से सटे 13 जिलों में भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तेज बारिश और डैमों से पानी छोड़ने की सूरत में यहां बाढ़ की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी पर एक्शन की तैयारी:यह दवा 3 राज्यों में बैन; MP में इससे 11 बच्चों की जान गई, 5 मौत और संदिग्ध

नई दिल्ली47 मिनट पहले
तमिलनाडु के ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जांच में श्री सन कंपनी की कांचीपुरम यूनिट में हुई जांच में खुलासा हुआ है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लॉयकाल था। यह एक जहरीला केमिकल है।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस कफ सिरप से मध्य प्रदेश में 32 दिन में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन सभी की उम्र 1 से 5 साल के बीच थी। हालांकि प्रशासन ने अभी 11 मौत की पुष्टि की है।

कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। अब इसे देश के तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु) में बैन कर दिया गया है।

देशभर में दवाइयों को कंट्रोल करने वाली संस्था CDSCO दवा कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को लिखेगा।

तमिलनाडु के ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जांच में खुलासा हुआ है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लॉयकाल की मिलावट है। यह एक जहरीला केमिकल है।

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ से 11 मौतों की पुष्टि एमपी के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत हुई है। पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था। पहली मौत 7 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 15 दिन में किडनी फेल होने से एक-एक कर 6 बच्चों की मौत हो गई।

एमपी स्टेट फूड एंड ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया, “कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल तय मात्रा से ज्यादा था। इसी कारण यह सिरप विषैला पाया गया।

CM मोहन यादव ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मरने वाले बच्चों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की।

राजस्थान में अन्य दवा से अब तक 3 मौतें एमपी के अलावा राजस्थान में एक अन्य कफ सिरप पीने से भरतपुर और सीकर में एक-एक मौतें सामने आई हैं। शुरुआती जांच में Dextromethorphan hydrobromide syrup ip का नाम सामने आया। यह दवाई एक निजी फार्मा कंपनी केसंस फार्मा तैयार करती है। यहां भी बच्चों की मौत की वजह किडनी फेल होना बताया गया। शनिवार को चूरू में एक बच्चे की मौत का कारण भी कफ सिरप पीना बताया जा रहा है।

इसके बाद शनिवार को सरकार एक्शन में आई। राजस्थान सरकार ने केसंस फार्मा की सभी 19 प्रकार की दवाइयों पर रोक लगा दी है। राज्य के ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया। इससे पहले, शर्मा ने कंपनी को जांच में क्लीन चिट दी थी।

केंद्र सरकार की एडवाइजरी, 2 साल से कम उम्र तो कफ सिरप नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 अक्टूबर को हेल्थ एडवाइजरी जारी करके कहा था कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप (खांसी और सर्दी की दवाएं) न दी जाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले DGHS ने एडवाइजरी में कहा कि आमतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाना चाहिए। इससे बड़े बच्चों को यदि कफ सिरप दिया जाए तो उनका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।

यानी जिस बच्चे को दवा दी जा रही है, उसे कड़ी निगरानी में रखा जाए। उसे ​​उचित खुराक दी जाए। कम से कम समय के लिए दवा दी जाए। कई दवाओं के साथ कफ सिरप नहीं दिया जाए। DGHS की डॉ. सुनीता शर्मा ने यह एडवाइजरी जारी की है।

तमिलनाडु में बनने वाली कोल्ड्रिफ सिरप में 48% जहर कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम में स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल की यूनिट से कोल्ड्रिफ सिरप (बैच नंबर SR-13) जब्त किया गया। जांच में पता चला कि इसमें नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल हुआ, जो संभवतः डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। दोनों ही केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं।

जैसे ही सैंपल चेन्नई की सरकारी ड्रग्स टेस्टिंग लैब में भेजे गए, वहां से 24 घंटे में रिपोर्ट दी गई। इसमें पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप का यह बैच 48.6% w/v DEG से जहरीला और ‘Not of Standard Quality’ है। जबकि अन्य चार दवाओं (रेस्पोलाइट D, GL, ST और हेप्सैंडिन सिरप) को स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार का एक्शन

  • पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री-वितरण पर तुरंत रोक लगाई गई।
  • सभी ड्रग इंस्पेक्टर्स को थोक और रिटेल दुकानों से स्टॉक फ्रीज करने का आदेश दिया।
  • ओडिशा और पुडुचेरी के अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया।
  • कंपनी को स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी कर दिया गया।
  • मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस कैंसिल करने के लिए शो-कॉज नोटिस भी भेजा गया।

नीचे इस खबर से जुड़ा पोल है। इसमें हिस्सा लेकर आप अपना जवाब दे सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024