Headlines

चुनावी फेज को लेकर BJP-JDU की राय अलग:दिलीप जायसवाल बोले- 2 फेज में हो, संजय झा ने कहा- 1; बुर्के वाले वोटर्स की जांच की मांग

चुनावी फेज को लेकर BJP-JDU की राय अलग:दिलीप जायसवाल बोले- 2 फेज में हो, संजय झा ने कहा- 1; बुर्के वाले वोटर्स की जांच की मांग

पटना2 घंटे पहले

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ज्ञानेश कुमार की राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई।

पटना के होटल ताज में 3 घंटे चली बैठक में बीजेपी ने 2 फेज में चुनाव कराने की मांग की है। वहीं जदयू ने कहा कि बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर, नक्सल जैसी समस्या नहीं है, इसलिए एक चरण में चुनाव होने चाहिए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने मांग की है कि 2 फेज में चुनाव कराए जाएं। क्योंकि ज्यादा फेज होने से मतदाताओं को परेशानी होती है, वहीं उम्मीदवार के ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। बिहार बीजेपी ने चुनाव की घोषणा के 28 दिन बाद चुनाव कराने की मांग की है।

दिलीप जायसवाल ने कहा, बुर्का पहनकर वोट देने आने वाली महिलाओं का महिला अधिकारी फोटो मिलान करे। इधर, राजद और LJP (R) ने भी 2 फेज में चुनाव कराने की डिमांड की है।

पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात होः बीजेपी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारी मांग है कि पहले जितने भी अति पिछड़ा समाज वाले गांव हैं, वहां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाए। दियारा, नदी, तालाब वाले क्षेत्र में घुड़सवार की व्यवस्था की जाए क्योंकि वहां पर बूथ लूटने की ज्यादा संभावना बनती है।’

‘हमलोग ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि जो वोटर पर्ची है। वो समय पर मतदाता को पहुंचाया जाए। लेकिन उसको पहचान का आधार नहीं बनाया जाए। वेबकास्टिंग वेब, वेब पोर्टल sms के माध्यम से मतदाता को अलर्ट किया जाए।’

पिछले दो चुनावों में कितने फेज और कब-कब हुए चुनाव

…..

क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम

बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।

चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb

CEC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:59 PM4 अक्टूबर 2025

बिहार कांग्रेस चुनाव आयोग से पूछा 5 साल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे हैं। SIR की फाइनल सूची में कितने पलायन किए लोगों के नाम काटे गए, फॉर्म- 6 भरने वालों की उम्र के साथ सूची, कितने महिलाओं के नाम काटे गए और कितने जुड़े गए, कितने घुसपैठिए मिले और कई लोगों के दो अलग-अलग एपिक नंबर कैसे बना है।

01:53 PM4 अक्टूबर 2025

छठ के तुरंत बाद वोटिंग कराई जाएः JDU

01:19 PM4 अक्टूबर 2025

बुर्का हटाकर महिलाओं की जांच का राजद ने किया विरोध

बुर्का पहनकर आई मतदाता की जांच की बीजेपी की डिमांड का राजद ने विरोध किया है। पार्टी प्रतिनिधि और सांसद अभय कुशवाहा ने कहा, जब SIR की प्रक्रिया हो गई तब इसकी क्या जरूरत है?

01:18 PM4 अक्टूबर 2025

राजद ने 2 चरण में चुनाव कराने की मांग की

राजद ने चुनाव आयोग से दो फेज में चुनाव कराने की मांग की है।

साथ ही मतदाता सूची से जो नाम काटे गए हैं, उनकी अलग सूची जारी हो। बुर्का हटाकर महिलाओं की जांच करने का RJD ने विरोध किया है। दलित टोलों में प्रशासनिक व्यवस्था टाइट हो, ताकि लोगों को वोट देने में आसानी हो।

01:06 PM4 अक्टूबर 2025

फाइनल लिस्ट में कटे वोटर्स की जानकारी साझा करेः भाकपा(माले)

भाकपा माले के कुमार परवेज़ ने कहा कि हमने मांग की है कि जो वोटर लिस्ट आई है, उसमें 3 लाख 66 हजार और नाम कटे हैं, उसका भी कारण जारी होना चाहिए। किस आधार पर नाम काटे हैं। ड्राफ्ट में जिनका नाम गलत तरीके से कटा है, जिन्होंने दावा आपत्ति की है ऐसे कितने लोगों का नाम लिस्ट में जुड़ा है वो भी नंबर आयोग जारी करे। तीसरी मांग हमने रखी है कि बिहार में महिलाओं की संख्या गिर गई है या वोटिंग लिस्ट से उनका ज्य़ादा नाम काटा गया है। क्योंकि सेक्स रेशिया जनगणना और एसआईआर की लिस्ट में महिलाओं की संख्य़ा अलग-अलग बताई गई है।

12:54 PM4 अक्टूबर 2025

चिराग की पार्टी की डिमांड- 2 फेज में चुनाव हो

लोक जनशक्ति रामविलास के नेता कैफ़ी आलम ने कहा कि हमने बिहार में 2 चरणों में चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1200 से घटाकर 800 की जाए और सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग वोटर्स को बूथ पर लाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

12:50 PM4 अक्टूबर 2025

जदयू बोली- बिहार में एक चरण वोटिंग हो

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, ‘हमने SIR के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी है। साथ ही मांग की है कि बिहार में एक फेज में चुनाव हो, क्योंकि बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर, नक्सलवाद जैसा कोई इशू नहीं है। छठ के समय बिहार के कई लोग घर आते हैं और उसी समय एक चरण में चुनाव कराया जाए।’

‘हमने ये भी डिमांड की है कि सब बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती हो।’

12:47 PM4 अक्टूबर 2025

चुनाव आयोग की बैठक पर अपडेट दे रहे रिपोर्टर हर्षवर्धन

11:59 AM4 अक्टूबर 2025

CEC ने सुझाव पर ध्यान देने की बात कही है-कांग्रेस

बिहार कांग्रेस की 5 सदस्यीय टीम CEC की बैठक में शामिल हुई। मीटिंग से निकल कर कांग्रेस नेता ने कहा ज्ञानेश कुमार ने हमारे सुझाव को सुना और इसे गंभीरता से लेने की बात कही।

11:34 AM4 अक्टूबर 2025

बैठक में पहुंचे जदयू सांसद संजय झा

11:15 AM4 अक्टूबर 2025

बीजेपी की मांग- 2 फेज में बिहार चुनाव हो

बिहार बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग, चुनाव की घोषणा के 28 दिन बाद वोटिंग हो। 2 फेज में चुनाव कराए जाएं। साथ ही ऐलान के एक दिन पहले पैरामिलिट्री फोर्स भेजी जाए। शहरों में पैरामिलिट्री फोर्स का मार्च हो और नदी और बांध वाले इलाके में घुड़सवार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए।

10:19 AM4 अक्टूबर 2025

पटना के होटल ताज में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है

10:09 AM4 अक्टूबर 2025

बिहार में अभी किस पार्टी के कितने विधायक हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024