अहमदाबाद टेस्ट- जडेजा और जुरेल ने अर्धशतक लगाया:दोनों में शतकीय साझेदारी; स्कोर- 337/4, भारत 175 रन से आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले का दूसरा दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 337 रन बना लिए हैं। टीम 175 रन से आगे है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा नाबाद हैं। दोनों शतकीय साझेदारी कर चुके हैं और अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं।
केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोमेल वारिकन ने जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच कराया। कप्तान शुभमन गिल (50 रन) को रोस्टन चेज ने पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम ने 121/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कैरेबियन टीम 162 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
लाइव अपडेट्स
भारत ने 100 ओवर बैटिंग की, स्कोर 335/4
भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 100 ओवर बैटिंग कर ली है। टीम ने 4 विकेट पर 335 रन बनाए। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी नाबाद है।
98वें ओवर में वेस्टइंडीज ने नई बॉल ली
98वें ओवर में वेस्टइंडीज ने नई बॉल ले ली है। आमतौर पर 80 ओवर के खेल के बाद नई बॉल उपलब्ध होती है, लेकिन कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेज ने 17 ओवर बाद नई बॉल मंगाई।
टी-ब्रेक: भारत ने दूसरा सेशन भी जीता
अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन भी भारतीय टीम के नाम रहा है। इस सेशन में इंडिया ने 29 ओवर बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 108 रन बना डाले।
टीम इंडिया ने सेशन की शुरुआत में केएल राहुल का विकेट गंवाया। फिर ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके स्कोर 300 पार पहुंचा दिया।
जडेजा की फिफ्टी, जुरेल भी खेल रहे
95वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी पूरी की। जोमेल वारिकन के ओवर में एक रल लेकर अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया है।
जुरेल-जडेजा की शतकीय साझेदारी
93वें ओवर में ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर रही है। जडेजा ने जोमेल वारिकन के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर साझेदारी को 100 पार पहुंचाया।
भारत की बढ़त 150 पार, जुरेल-जडेजा क्रीज पर
91वें ओवर में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 150 रन से ज्यादा बढ़त हासिल की। ध्रुव जुरेल ने जोहान लेयने की आखिरी बॉल पर एक रन लिया और टीम को बढ़त को 150 पार पहुंचाया।
जुरेल ने टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई
86वें ओवर की पांचवीं बॉल पर ध्रुव जुरेल ने कट शॉट पर चौका लगाकर टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी की। जस्टिन ग्रीव्स ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी थी, जिसे ध्रुव ने ऑफ साइड पर खेला। फिफ्टी लगाने के बाद जुरेल ने सैल्यूट करके करके सेलिब्रेट किया।
जुरेल-जडेजा की फिफ्टी पार्टनरशिप
81वें ओवर में ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। टीम ने 218 रन के स्कोर पर केएल राहुल का विकेट गंवाया था।
जडेजा के चौके से भारत का स्कोर 250 पार
75वें ओवर में भारत ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जडेजा ने रोस्टन चेज के ओवर की तीसरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके के सहारे भारतीय टीम का स्कोर 250 पार हो गया।
जडेजा भारत में 50वें टेस्ट में उतरे
