भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इंडिया ने गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 121 रन बनाए। केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद लौटे हैं। राहुल ने टेस्ट करियर की 20वीं फिफ्टी लगाई है। साई सुदर्शन 7 रन और यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम टी-ब्रेक से पहले 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। विकेटकीपर शाई होप 26 और कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर आउट हुए।
मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले। बुमराह घरेलू मैदानों पर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियर, जैडन सील्स और जोहान लेयने।
लाइव अपडेट्स
केएल राहुल की फिफ्टी पूरी
34वें ओवर में केएल राहुल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रोस्टन चेज के ओवर की 5वीं बॉल को लॉन्ग की ओर खेला और एक रन दौड़कर फिफ्टी पूरी की। राहुल ने राहुल टेस्ट करियर की 20वीं फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने भारत में 11 फिफ्टी लगाई है।
टीम इंडिया का स्कोर 100 पार, राहुल-गिल खेल रहे
30वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। खारी पियर के ओवर की चौथी बॉल पर गिल ने चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
जायसवाल के बाद साई सुदर्शन आउट
25वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर साई सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने LBW कर दिया। यशस्वी जायसवाल (36 रन) को जैडन सील्स ने कैच कराया।
जायसवाल 36 रन बनाकर आउट, सील्स ने पार्टनरशिप ब्रेक की
19वें ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैडन सील्स ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया।
भारतीय ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप
