Headlines

PM मोदी ने खरगे को फोन कर लिया स्वास्थ्य का हाल, एक दिन पहले हुई थी कांग्रेस अध्यक्ष की पेसमेकर सर्जरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम ने खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। बुधवार को खड़गे की पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सर्जरी हुई है।

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके बेटे और कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि पिता की स्थिति स्थिर है और वे जल्द ही अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024