Headlines

PM ने 41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया:बोले- नया भारत बड़े सपने देखता है और उन्हें पूरा करने दिन-रात काम करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 फरवरी) को अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किए। इनमें 553 रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट शामिल है। इसके साथ प्रोजेक्ट्स में स्टेशन पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है।

27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अमृत भारत स्टेशनों में 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के काम होंगे। वहीं, इसके अलावा 24 राज्यों में लगभग 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे।इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन और 108 ब्रिज, मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज, बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज शामिल हैं।

इस मौके पर PM ने कहा कि आज की प्रोग्राम नए भारत के नए वर्क कल्चर का प्रतीक है। आज भारत जो भी कर रहा है, वह अप्रत्याशित रफ्तार से कर रहा है। आज के भारत ने छोटी चीजों का सपना देखना बंद कर दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये नए विकसित भारत का संकल्प है।

इन राज्यों में बनेंगे 1500 ब्रिज
रेलवे ने क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (ROB) और अंडरपास बनाए हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में बनने वाले 92 ROB/RUB में से उत्तर प्रदेश में 56, हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 4, हिमाचल प्रदेश में 1 और जम्मू-कश्मीर में 1 ब्रिज शामिल हैं। लखनऊ मंडल में इनकी संख्या 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 7 और मुरादाबाद में 2 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024