देशभर में दशहरा आज-कोटा में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण:दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे रावण दहन; देवी हिडिम्बा के पहुंचने पर शुरू होगा कुल्लू दशहरा
देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होंगे। यहां 72 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।
इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 7 दिन तक चलेगा।
गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। कई शहरों शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा।
दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
उत्तर प्रदेश: कानपुर में दशहरा के पर्व पर दशानन मंदिर में भीड़
असम: धुबरी में दशहरा के मौके पर दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में दशहरा उत्सव की शुरूआत
कर्नाटक: मैसूरु में दशहरा परेड से पहले हाथियों को सजाया गया
जानिए रावण के परिवार के बारे में
