Headlines

राजस्थान में भारी बारिश, जयपुर में रावण के पुतले बहे:मानसून सीजन खत्म, देश में 1500 मौतें; अक्टूबर में 15% ज्यादा बारिश संभव

राजस्थान में भारी बारिश, जयपुर में रावण के पुतले बहे:मानसून सीजन खत्म, देश में 1500 मौतें; अक्टूबर में 15% ज्यादा बारिश संभव

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ1 घंटे पहले

देशभर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं।

जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला भीग गया। दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर को भी तेज बरसात की आशंका जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस साल देश में मानसून सीजन (जून से सितंबर तक) में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है। भारत में चार महीने के दौरान 868.6mm बारिश होती है। इस साल 937.2mm वर्षा दर्ज की गई।

मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों में से 935 बाढ़ और भारी बारिश से हुईं, जबकि 570 लोग बिजली गिरने और आंधी-तूफान में मारे गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं।

IMD ने बताया कि बारिश का दौर अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा। अक्टूबर में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी मानसून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

देश में बारिश की 5 तस्वीरें…

राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को बारिश के बाद सड़क किनारे रखे रावण के पुतले डूब गए। महीनों से पुतला तैयार कर रहे मजदूरों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को 221 फीट का रावण भीग गया। हालांकि, इसे वाटरप्रूफ बनाया गया है। भारी बारिश के कारण रामलीला में लंका दहन टल गया।
राजस्थान के टोंक में मंगलवार को बीसलपुर बांध पर बनी पुलिया के आर-पार पानी बहने लगा। पुलिया पर एक पिकअप फंस गई, जिसमें 11 लोग सवार थे। सभी का रात को रेस्क्यू किया गया।
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश से लाल किला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खराब हो गए। इससे रामलीला आयोजक, लव कुश रामलीला कमेटी को लाखों का नुकसान हो गया।
यूपी के मथुरा में मंगलवार दोपहर में ढाई घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे एक कार डूब गई। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024