Headlines

केरल BJP प्रवक्ता के खिलाफ भिवानी में शिकायत:राहुल गांधी को दी थी जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भिवानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनदीप सुई के नेतृत्व में भिवानी सिटी थाने में यह लिखित शिकायत दी। उन्होंने पिंटू महादेव के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनदीप सुई ने इस दौरान भाजपा और उसके नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा, जो खुद को लोकतंत्र का प्रहरी बताती है, उसी के नेता लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।

पुलिस को धमकी देने के खिलाफ शिकायत दिखाते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंदीप सुई।

भाजपा पर लगाया आरोप

मनदीप सुई ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता देश में भ्रष्टाचार, अपराध और अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता को खुलेआम धमकी देने को उनकी सुरक्षा के लिए खतरा और संविधान एवं लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।

जिलाध्यक्ष सुई ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह सत्ता पक्ष का नेता ही क्यों न हो, यदि वह आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है या हिंसात्मक बयान देता है, तो उस पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर देश की कानून व्यवस्था चरमरा जाएगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024