Headlines

गोवा में गांधी जयंती पर सभी कैसीनो बंद रहेंगे

गोवा सरकार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में चल रहे सभी कैसीनो 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के दिन बंद रहेंगे।राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि महात्मा गांधी को सम्मान देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी गेमिंग ऑपरेशन 12 बजे मध्यरात्रि 2 अक्टूबर से 12 बजे मध्यरात्रि 3 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। गोवा में कुल छह ऑफ-शोर कैसीनो और कई ऑन-शोर कैसीनो हैं, जो मुख्य रूप से 5 स्टार होटलों में संचालित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024