Headlines

दौड़कर मंच पर पहुंचे मनोहर लाल खट्‌टर,VIDEO:सोनीपत में अचानक दोनों हाथ उठाकर भागे; स्कूटी पर बैठकर फोटो खिंचवाई

दौड़कर मंच पर पहुंचे मनोहर लाल खट्‌टर,VIDEO:सोनीपत में अचानक दोनों हाथ उठाकर भागे; स्कूटी पर बैठकर फोटो खिंचवाई

सोनीपत9 घंटे पहले
सोनीपत में कार्यक्रम में दौड़कर जाते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर।

हरियाणा के सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का अलग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को गन्नौर में आयोजित युवा सम्मान समारोह में खट्टर ने हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए एंट्री ली।

कुछ कदम चलने के बाद अचानक खट्‌टर गैलरी में दोनों हाथ उठाकर दौड़ने लगे। उन्हें ऐसा करते देख उनके सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद वह भी उनके पीछे दौड़े। इसका 27 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।

कार्यक्रम का आयोजन गन्नौर के निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान द्वारा किया गया था। यहां खट्‌टर ने 216 मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें 21 मेधावियों को स्कूटी भी दी गई। इस दौरान खट्‌टर ने स्कूटी पर बैठकर फोटो भी खिंचवाया।

कार्यक्रम की 4 अलग-अलग तस्वीरें…

कार्यक्रम में मंत्री खट्टर मंच पर रखी स्कूटी पर बैठ गए।
साइकिल पुरस्कार से सम्मानित स्टूडेंट्स से मिलते मंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधायक देवेन्द्र कादियान।
युवा सम्मान समारोह में मंत्री मनोहर लाल खुद को रोक नहीं पाए और दौड़ते हुए मंच तक पहुंचे।
विधायक देवेन्द्र कादियान ने मंच पर मनोहर लाल को उनकी एक पेंटिग भेंट की।

जानिए कैसे दौड़कर पहुंचे खट्टर…

  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए : सोनीपत के गन्नौर में देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा बीएसटी ग्राउंड में युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंच पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मेधावी स्टूडेंट्स से मिलने के लिए गैलरी से होते हुए पंडाल के आखिरी छोर तक पहुंचे।
  • दौड़कर पहुंचे बैरिकेड के नजदीक : मेधावियों को आशीर्वाद देकर वापस लौटते समय खट्टर कुछ कदम चलते ही करीब 40 मीटर तक दौड़ते हुए बैरिकेड के नजदीक अपनी कुर्सी तक पहुंचते हैं। इस दौरान हरियाणवी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
  • मंच पर रखी स्कूटी पर बैठ गए : दीप प्रज्ज्वलन के बाद खट्टर मंच खुद को रोक नहीं पाए और वहा खड़ी स्कूटी पर बैठकर अपने पुराने दिनों को याद करने लगे। मंच से उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए।
मंच से संबोधित करते मनोहर लाल खट्टर।

कार्यक्रम में खट्‌टर की 3 अहम बातें…

  • गन्नौर को रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा: कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गन्नौर को रैपिड रेल और हाईवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली से करनाल तक रैपिड ट्रेन सोनीपत और गन्नौर से होकर गुजरेगी। इससे विकास की गति और तेज होगी।
  • IMT और रेल फैक्ट्री बनेगी: उन्होंने बताया कि राई एजुकेशन सिटी में आईआईटी, बड़ी में रेल फैक्ट्री और जल्द ही आईएमटी की स्थापना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी बनो-स्वदेशी अपनाओ’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है और वर्ष 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
  • नौकरी के लिए जमीन-जेवर बेचने की जरूरत नहीं: खट्टर ने आगे कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। अब बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। अब छात्रों को नौकरी पाने के लिए घर-परिवार की जमीन या जेवर बेचने की जरूरत नहीं है।

216 मेधावी सम्मानित किए गए कार्यक्रम में 216 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें 21 को स्कूटी, 85 को टैबलेट और 110 को साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान सोसाइटी के संस्थापक और स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को हाईवे से जोड़ने के लिए छोटे बाईपास की मांग रखी। खट्टर ने भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024