बरेली में इंटरनेट बंद, तौकीर रजा गिरफ्तार:योगी बोले- मौलाना भूल गया किसका शासन है, ऐसा सबक सिखाएंगे, पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी
UP के बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार शाम को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। साथ ही हिंसा को लेकर जांच टीम भी बनाई गई है। जांच टीम को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।
वहीं, इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 39 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। पहले उसे बरेली जेल में रखा गया था, बाद में शाम को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया।
इसके अलावा, 2000 अज्ञात लोगों पर 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 10 मुकदमों में से 7 में तौकीर रजा का नाम है।
इधर, CM योगी ने एक कार्यक्रम में कहा- मौलाना भूल गया कि शासन किसका है? वो मानता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि जाम नहीं होगा। कर्फ्यू भी नहीं लगने देंगे। ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी।
दरअसल, शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा की अपील पर ही भीड़ सड़क पर उतर आई थी। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
इधर, लखनऊ की सड़कों पर नए होर्डिंग लगवा दिए गए हैं। इन पर लिखा है- ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’। वहीं, बाराबंकी में शुक्रवार देर रात आई लव मोहम्मद के पोस्टर फाड़ने पर हंगामा हो गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और हालात काबू में किए।
I Love Muhammad विवाद कानपुर से शुरू हुआ था
विवाद कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने ‘I Love Muhammad’ लिखा एक बैनर/लाइटबोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया।
पुलिस ने बैनर हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए।
‘आई लव मोहम्मद’ विवाद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
बरेली हिंसा को लेकर जांच टीम बनी
बरेली हिंसा को लेकर जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। अब 29 लोगों को हिरासक में लिया गया है। 2 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
तौकीर रजा को फतेहगढ़ जेल भेजा गया
मौलाना तौकीर रजा को बरेली जेल से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है। बरेली से फतेहगढ़ जेल की दूरी 129 किमी है। पहले उसको बरेली जेल में रखा गया था।
श्रावस्ती में योगी बोले- कुछ लोगों को शांति अच्छी नहीं लगती
सीएम योगी ने श्रावस्ती पहुंचे। यहां बरेली बवाल पर कहा- कुछ लोग हैं, जिनको शांति व्यवस्था और लोक कल्याण अच्छा नहीं लगता। जब भी कोई हिंदुओं का त्योहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है। उनकी गर्मी शांत करने के लिए हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है।
आई लव मोहम्मद के नाम माहौल खराब कर रहे
योगी ने कहा- इस्लाम में कहते हैं कि बुतपरस्ती का विरोध करते हैं। ये उनका विषय है, उनकी फिलॉस्फी है। हम तो मूर्तिपूजक हैं हम निराकार ब्रह्म की उपासना कहते हैं। वो लोग आई लव मोहम्मद कहकर शारदीय नवरात्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मां चंडी आप लोगों को माफ नहीं करेंगी। आप लोग अपने घरों में आस्था करिए। ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बरेली में इंटरनेट सेवा बंद
बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शनिवार को पुलिस ने कई कड़े एक्शन लिए। मौलाना तौकीर रजा को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे बरेली की इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि माहौल शांत होने पर इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी।
तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस का फ्लैग मार्च
डीआईजी बोले- मौलाना तौकीर मुख्य साजिशकर्ता, पथराव में 22 पुलिसवाले घायल
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा- स्थिति सामान्य है। सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। अब तक 39 लोगों की पहचान की गई है और मौलाना तौकीर रजा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है।
उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लोगों को इकट्ठा करने और योजना को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और पत्थर बरामद किए गए हैं। पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की गई और पथराव भी किया गया। 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आगे की जांच जारी है।
डीएम बोले- बताया गया था कि धारा 163 लागू है
बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने कहा- पिछले 6–7 दिनों से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि मौलाना तौकीर रजा कुछ मुद्दों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे और ज्ञापन देंगे।
उन्हें स्पष्ट बताया गया कि जनपद में बीएनएस की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू है। बिना लिखित अनुमति के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता।
सुप्रीम कोर्ट की वकील फराह फैज ने कहा- चीप पब्लिसिटी
सुप्रीम कोर्ट की वकील फराह फैज ने भी तीखा हमला बोला। कहा- ‘आई लव मोहम्मद’ का नारा लगाना महज चीप पब्लिसिटी है। ये मोहम्मद से मोहब्बत जताने का तरीका नहीं हो सकता। मोहम्मद ने जो राह दिखाई, उसी पर चलिए। उनके जीवन का मतलब इंसानियत और राष्ट्रप्रेम था। उन्होंने सबसे पहले देशभक्ति को सर्वोपरि रखा।
फराह फैज ने कहा- जो लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगा रहे हैं, उन्हें पहले मदीना चार्टर पढ़ना चाहिए। मोहम्मद की असली मोहब्बत उनका अनुसरण करना है, न कि सड़कों पर शोर मचाना। ऐसे लोगों पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए, क्योंकि ये संविधान और कानून से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी है।
बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया
बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 7 और लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, 10 मुकदमों में से 7 में तौकीर रजा का नाम है।
इमरान मसूद बोले- मोहम्मद के उसूलों पर चलना ही असली मोहब्बत
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- मस्जिदें नमाज के लिए होती हैं, न कि सड़कों पर उपद्रव के लिए। मोहम्मद से मोहब्बत हर मुसलमान के दिल में है। इसे जताने के लिए सड़क पर तमाशा करने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा- मैंने पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं- ‘आई लव मोहम्मद’। मोहम्मद मेरी जिंदगी का मकसद हैं। उनके उसूलों पर चलना ही असली मोहब्बत है, न कि सड़कों पर हंगामा करना। मुझे नहीं पता ये क्या तमाशा चल रहा है, लेकिन ये किसी सूरत में जायज नहीं है। मौलानाओं को आगे आकर इसे रोकना चाहिए।
बरेली में दरगाह आला हजरत के बाहर से अपडेट दे रहे रिपोर्टर अनूप मिश्रा
बरेली बवाल में पकड़े गए लोगों के परिजन पहुंचे थाने, बोले- मेरा बच्चा बेकसूर है
बरेली बवाल में गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन काफी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारे बच्चे बेकसूर हैं। धरने पर भी नहीं गए थे। जबकि दूसरी महिला ने कहा- हमारे बच्चे पर कोई धारा नहीं लगनी चाहिए। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बरेली में जहां लाठीचार्ज वहां पसरा सन्नाटा
योगी बोले- विकास में बैरियर बनने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे
बरेली बवाल पर CM योगी ने कहा- पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी, क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा।
वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है उसे लगता था कि धमकी देंगे और जाम कर देंगे; लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा, लेकिन कर्फ्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएंगी।
2017 के पहले यही UP के अंदर होता था और हम यही कह सकते हैं कि 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया। ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी यहीं से शुरू होती है।
बरेली में बवाल के बाद ताजा हालात बता रहे रिपोर्टर अनूप मिश्रा
‘I Love Mohammad’ एक षड्यंत्र- निश्चलानंद सरस्वती
श्री गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती ने देश में शुरू हुए ‘I Love Mohammad’ कैंपेन पर सवाल उठाए। उन्होंने अलीगढ़ में कहा- ऐसे लोग आते हैं और चले जाते हैं। मोहम्मद भी आए और गए। लेकिन, इस तरह के कैंपेन के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र की संभावना रहती है। कोई मास्टरमाइंड इसके पीछे हो सकता है। जो देश में लोगों को भड़काने का काम कर रहा है।
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- कानून अपने हाथ में न लें
