बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम के दिल्ली स्थित घर में चोरी हो गई है। मैरी कॉम मेघालय के सोहरा में शनिवार को आयोजित मैराथन कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं जब ये घटना घटी। कार्यक्रम के आयोजकों ने मैरी कॉम को इसकी जानकारी दी।
चोर मैरी कॉम के घर से क्या सामान ले गए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मैरी कॉम मणिपुर की रहने वाली हैं और देश की सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं। मुक्केबाजी में वह 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।
