Headlines

गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, 5 की मौत:मरने वालों में UP के जज की बेटी भी, हाथों में क्लब के बैंड मिले; 6 लोग सवार थे

गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, 5 की मौत:मरने वालों में UP के जज की बेटी भी, हाथों में क्लब के बैंड मिले; 6 लोग सवार थे

गुरुग्राम24 मिनट पहले
लाल घेरे में नजर आ रही हाईवे से तेज रफ्तार में गुजरती थार।

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।

यूपी नंबर (UP 81 CS 2319) की इस काले रंग की थार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां थीं। हादसे में दो युवक और तीन युवतियों की मौत हुई है। वहीं एक मृत युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है जो रायबरेली के जज चंद्रमणि मिश्रा की बेटी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे से पहले का एक CCTV वीडियो सामने आया, जिसमें थार हाईवे पर तेज रफ्तार में निकलती हुई नजर आ रही है।

हादसे के बाद की 3 PHOTOS…

यूपी नंबर की थार, जिसमें दिल्ली की तरफ से आ रहे 6 लोग सवार थे।
डिवाइडर से टकराकर पलटने से थार की छत भी टूट गई।
हादसे में मृतकों के शव और घायल को लेने पहुंचीं एम्बुलेंस।

मृतकों में तीन यूपी और एक सोनीपत निवासी इस घटना में मृतकों में तीन लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, इनमें रायबरेली की प्रतिष्ठा मिश्रा (25), आगरा के आदित्य प्रताप सिंह (30) व लवनय (26) शामिल हैं। गौतम (31) सोनीपत के रहने वाले थे। हालांकि वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा में रहते थे। एक अन्य मृतका का नाम सोनी है। वह कहां की रहने वाली है, ये अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, घायल युवक की पहचान कपिल शर्मा (28) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है।

हाईवे से नीचे उतरते समय हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार अलसुबह करीब 4:15 बजे गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर हुआ। राहगीरों ने बताया की गाड़ी दिल्ली की तरफ से स्पीड में आ रही थी, तभी नेशनल हाईवे-48 के एग्जिट नंबर 9 से नीचे उतरते ही ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और थार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। राहगीरों ने ही पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। गाड़ी में सवार सभी लोग बुरी तरह अंदर फंस हुए थे। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

क्षतिग्रस्त थार को बीच सड़क से पुलिस टीम ने साइड करवाया।

हाथों में मिले क्लब के बैंड हादसे में मृत सभी लोगों के हाथों पर क्लब के बैंड भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात इन सभी ने क्लब में पार्टी की होगी और फिर घर वापस लौट रहे होंगे। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर क्लब से लौटने वाली बात नहीं बताई है, साथ ही अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि घटना के वक्त गाड़ी में सवार लोग नशे में थे या नहीं।

घटना के स्पष्ट कारणों को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस बोली- तेज रफ्तार के कारण हादसा हादसे के बाद DCP ट्रैफिक डॉ राजेश मोहन ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर दिख रहे टायरों के निशान से साफ है कि गाड़ी काफी स्पीड में थी। पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है। सड़क के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की जा रही है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या सभी लोग नशे में थे? तो उन्होंने कहा कि ये जांच का विषय है, इस संबंध में अभी उन्हें कुछ पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024