Headlines

राजस्थान-MP में 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हैदराबाद में मूसी नदी ओवरफ्लो, कॉलोनियां डूबीं; बस स्टैंड में पानी भरा

राजस्थान-MP में 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हैदराबाद में मूसी नदी ओवरफ्लो, कॉलोनियां डूबीं; बस स्टैंड में पानी भरा

शिमला/जयपुर/दिल्ली2 घंटे पहले

राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में शनिवार से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तेलंगाना के कई हिस्सों में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश जारी है। हैदराबाद में रात भर मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। अधिकारियों ने हिमायत सागर जलाशय के गेट खोल दिए, जिससे हालात और बिगड़ गए।

चादरघाट के पास मूसी नदी उफान पर आ गई। नदी के आसपास, निचले इलाके डूब गए। नदी किनारे बने मकान पहली मंजिल तक पानी में डूब गए। कई कॉलोनियां जलमग्न हैं। हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टैंड (MGBS) में भी पानी भर गया। बसों का संचालन बंद है।

हैदराबाद में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। कई इलाकों में सुबह से ट्रैफिक जाम लगा है। ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अब तक लगभग 1,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 4 तस्वीरें…

हैदराबाद स्थित महात्मा गांधी बस स्टेशन में अंदर रखी गाड़ियां मंगलवार को डूब गईं।
हैदराबाद में मूसी नदी ओवरफ्लो होने से शनिवार को निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया।
हैदराबाद के बस स्टैंड में मंगलवार को अंदर फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकाला गया।
हैदराबाद के मूसारामबाग के आसपास मंगलवार को मूसी नदी उफान पर आ गई।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:37 PM27 सितम्बर 2025

हैदराबाद में प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना बांटा

12:32 PM27 सितम्बर 2025

मराठवाड़ा में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न; गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र में बाढ़ग्रस्त मराठवाड़ा के कई इलाकों में शनिवार को सुबह से बारिश हो रही है। इससे कई सड़कें और पुल जलमग्न हो गए। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। बीड, लातूर, धाराशिव, नांदेड़, परभणी और हिंगोली जिलों के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 65 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

परभणी जिले के गंगाखेड़ में एक दिन में सबसे ज्यादा 143 मिमी बारिश हुई। हिंगोली जिले के कलमनुरी और वासमत तालुका में भारी बारिश से तीन गांव जलमग्न हो गए। वासमत तालुका के चौंधी बहिरोबा और कलमनुरी के बिबथर और कोंढुर दिग्रस गांव भारी बारिश के कारण संपर्क से कट गए हैं।

11:52 AM27 सितम्बर 2025

हिमाचल प्रदेश से मानसून लौटा, इस सीजन 454 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मानसून लौट गया। राज्य में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इस मानसून सीजन 1,023 mm बारिश हुई, जो सामान्य से 40% ज्यादा है।

राज्य में 47 बादल फटने, 98 बाढ़ और 148 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। इनमें 454 लोगों की मौत हुई। 498 घायल हुए और 50 अभी भी लापता हैं।

11:39 AM27 सितम्बर 2025

महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों के दौरान तेज बारिश का पूर्वानुमान

महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों के दौरान तेज बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 27 से 29 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। सरकार ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

10:57 AM27 सितम्बर 2025

हैदराबाद के बस स्टैंड में पानी भरा, बसों की आवाजाही बंद

हैदराबाद में मूसी नदी का पानी MGBS बस स्टैंड में भर गया है। बसों का संचालन बंद है। रेस्क्यू टीम ने शनिवार को अंदर फंसे लोगों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। स्थिति को संभालने के लिए हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) के अधिकारियों को बस स्टॉप पर तैनात किया गया।

10:19 AM27 सितम्बर 2025

मुंबई में सुबह से बारिश, दिनभर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

10:02 AM27 सितम्बर 2025

यूपी के प्रयागराज में तूफान से 70 फीट ऊंचे पंडाल का गेट गिरा

09:46 AM27 सितम्बर 2025

हैदराबाद में चादरघाट पुल डूबा, मूसी नदी के पास के घरों में पानी भरा

तेलंगाना के हैदराबाद में भारी बारिश के बाद शुक्रवार रात हिमायत सागर जलाशय के गेट खोल दिए गए। इससे मूसी नदी उफान पर आ गई। चादरघाट पुल डूब गया। सड़क के आर-पार नदी का पानी पह रहा है।सड़क बंद कर दी गई है। मूसी नदी के पास के घरों में पानी भर गया है।

09:28 AM27 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में 3 पर बिजली गिरी, 1 की मौत

रायपुर में शुक्रवार को रातभर बारिश हुई। आज सुबह से बादल छाए हैं। बूंदाबांदी हो रही है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट है। रायपुर में रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। बिलासपुर के तखतपुर में एक परिवार के तीन लोगों पर बिजली गिर गई। एक की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए।

09:10 AM27 सितम्बर 2025

कर्नाटक के कलबुर्गी में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल बंद

कर्नाटक के कलबुर्गी में शनिवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेटर) ने एहतियात के तौर पर 27 और 28 सितंबर को जिले के स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

07:57 AM27 सितम्बर 2025

हिमाचल प्रदेश: 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार, अगले 6 दिन बारिश के आसार नहीं

शिमला के रिज पर शुक्रवार को पर्यटक और स्थानीय लोग सुहावने मौसम में टहलने निकले।

हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 35.7 डिग्री और कुल्लू के बजौरा का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 6 दिन तक बारिश के आसार नहीं है। इससे तापमान

07:49 AM27 सितम्बर 2025

हरियाणा: कल से बदलेगा हवाओं का रुख, पलवल सबसे गर्म; सोनीपत में रातें सबसे ठंडी

हरियाणा में रविवार से हवाओं का रुख बदलेगा, जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है।

हरियाणा में मानसून का दौर खत्म होने के बाद रविवार से हवाओं का रुख बदलेगा। पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण पारा गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को सबसे कम रात का तापमान सोनीपत में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024