Headlines

जयपुर में फर्जी बैंक, भास्कर ने पकड़ा:स्टाफ में ज्यादातर लड़कियां, बिना आधार-पैन एक मिनट में बना देते नकली क्रेडिट कार्ड, टीम पहुंची तो भगदड़

नूडल्स बनने में भी कम से कम 2 मिनट लगते हैं, लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा फर्जी बैंक चल रहा है, जो 1 मिनट में क्रेडिट कार्ड बना देता है।

चाहे अभिनेता हो नेता, क्रिकेटर हो या बिजनेसमैन, किसी भी नाम से क्रेडिट कार्ड बन जाता है। इसके लिए न आधार कार्ड चाहिए, न पैनकार्ड…चाहिए तो बस 3500 रुपए।

यही इन ठगों का असली खेल है…

ई-क्रेडिट कार्ड बनते ही स्क्रीन पर मैसेज आता है- क्रेडिट कार्ड की हार्ड कॉपी लेने के लिए 999 और कार्ड इंश्योरेंस के 2450 रुपए चुकाने होंगे।

कई लोग क्रेडिट कार्ड के झांसे में आकर ये 3500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते हैं।

खास ये है कि इस बैंक में ज्यादातर लड़कियां ही काम करती हैं। फर्जी बैंक चलाने वालों ने फुल प्रूफ सिस्टम बना रखा है। दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी लगा रखे हैं।

भास्कर रिपोर्टर ने इन ऑनलाइन ठगों को एक्सपोज करने के लिए कई दिनों तक मामले में इन्वेस्टिगेशन किया, तब फर्जी बैंक के ऑफिस का एड्रेस हाथ लगा।

भास्कर टीम ऑफिस में गई तो पहले हमें धमकाया और फिर मामले में सेटलमेंट की बात कही। बात नहीं बनने पर ठग ऑफिस बंद कर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024