Headlines

पटना में CWC की मीटिंग, खड़गे-राहुल मौजूद:कांग्रेस अध्यक्ष बोले- बीजेपी नीतीश को बोझ मानती है, PM के दोस्तों ने देश को संकट में डाला

LIVE

पटना में CWC की मीटिंग, खड़गे-राहुल मौजूद:कांग्रेस अध्यक्ष बोले- बीजेपी नीतीश को बोझ मानती है, PM के दोस्तों ने देश को संकट में डाला

प्रणय, शिवांजलि, हर्षवर्धन | पटना21 मिनट पहले
पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक।

आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस से सीनियर लीडर मौजूद हैं। ये मीटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बीजेपी नीतीश कुमार को मेंटली रिटायर्ड मान चुकी है। वो उन्हें बोझ मानती है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी, किसान, बाढ़ को लेकर NDA पर निशाना साधा।

वोटर वेरिफिकेशन को लेकर चुनाव आयोग को घेरा। तो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री को फेल बताते हुए कहा, PM के दोस्तों की वजह से आज देश संकट में है।’

CWC बैठक में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य नेता।

मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे की 7 बड़ी बातें

  • PM मोदी फेल- अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा है। प्रधानमंत्री जिनको “मेरे दोस्त” बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को संकट में डाल रहे हैं।
  • लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश- बिहार की ही तर्ज पर अब देशभर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। वोट चोरी का मतलब है- दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की स्कॉलरशिप और परीक्षा की चोरी।
  • चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल- लोकतंत्र का आधार है- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, लेकिन आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर कई खुलासे भी हुए हैं। EC उन सवालों के जवाब देने के बजाय हमसे एफिडेविट मांग रहा है।
  • GST ने अर्थव्यवस्था बेपटरी की- 2 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा रहा। युवा रोजगार के बिना भटक रहे हैं। नोटबंदी और गलत GST ने अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया। 8 सालों के बाद प्रधानमंत्री जी को अपनी गलती का एहसास हुआ। अब GST में वही सुधार लाए गए जिसकी मांग कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कर रही थी।
  • किसानों की आय दोगुनी पर सरकार फेल- प्रधानमंत्री अपने वादे के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पाए। 2020-21 के तीन काले कानूनों की वजह से आंदोलन चला, 750 से अधिक किसान शहीद हो गए।
  • बिहार में बेरोजगारी- बिहार में बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है। हर साल लाखों युवा पलायन करते हैं। भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते हैं।
  • भाजपा ने नीतीश को रिटायर किया- NDA गठबंधन में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने है। नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से रिटायर कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।

तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस की सरकार बनी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था।

इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी।

CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

21 मिनट पहले

CWC की मीटिंग को लेकर अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया

43 मिनट पहले

सचिन पायलट बोले- इस साल बिहार में बदलाव निश्चित है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, जाति जनगणना होगी तो उसके आंकड़ों के आधार पर हम कई तरह के काम कर सकते हैं। आर्थिक मापदंड भी बनेगा। राहुल गांधी की मांग पर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जाति जनगणना करवानी पड़ रही है। इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है।

59 मिनट पहले

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत कई चुनौतियों से गुजर रहा है- मल्लिकार्जुन खड़गे

01:14 PM24 सितम्बर 2025

CWC बैठक की अपडेट दे रही हैं रिपोर्ट शिवांजलि छाया

12:56 PM24 सितम्बर 2025

सभी संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार ने कब्जा कर लिया है- कांग्रेस

कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य यशोमती ठाकुर ने कहा कि, ‘देश में दादागिरी चल रही है। आम आदमी की कोई सुनने वाला नहीं है। सभी संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार ने कब्जा कर लिया है’

12:55 PM24 सितम्बर 2025

देश में बेरोजगारी बढ़ी हुई है- कांग्रेस

कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य यशोमती ठाकुर ने कहा कि, देश में आम आदमी का शोषण हो रहा है। बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ी हुई है इन्हीं बातों पर CWC की बैठक में चर्चा हुई है।

12:33 PM24 सितम्बर 2025

भूपेश बघेल बोले- PM के विदेश नीति, आर्थिक नीति फेल है 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के नागरिकों को अमेरिका ने बेड़ियों में जकड़कर भेजा गया। विदेश मंत्रालय ने इसका कोई विरोध नहीं किया। प्रधानमंत्री की विदेश नीति, आर्थिक नीति, पड़ोसियों से संबंध फेल है। बिहार में डबल इंजन की सरकार का रिंग इंजन खराब हो चुका है। धुंआ फेक रहा है। इसे इलाज की जरूरत है।

12:33 PM24 सितम्बर 2025

भारत की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है- भूपेश बघेल

12:28 PM24 सितम्बर 2025

CWC बैठक की अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया

11:50 AM24 सितम्बर 2025

बिहार के DNA पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी भी मीटिंग में मौजूद

दिसंबर 2023 में तेलंगाना कांग्रेस नेता (और मौजूदा सीएम) रेवंत रेड्डी ने तत्कालीन CM केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘मेरा DNA तेलंगाना का है, जबकि केसीआर का DNA बिहारी है। तेलंगाना का DNA बिहार से बेहतर है। उन्होंने आगे दावा किया कि केसीआर की जाति कुर्मी है, जिनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। इस बयान को बिहारियों ने बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक माना था।’

11:49 AM24 सितम्बर 2025

कांग्रेस ऑफिस के बाहर टिकट को लेकर हंगामा

कांग्रेस दफ्तर के गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एंट्री को लेकर बहस हुई। वहीं, गया के टिकारी से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नारेबाजी की।

सदाकत आश्रम में मीटिंग से पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से पत्रकारों ने जब बिहार में CM फेस को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, ‘जीतकर आने के बाद जो फैसला होगा बताया जाएगा।’

CWC मीटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए…

गया के टिकारी विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नारेबाजी की।
सदाकत आश्रम के गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एंट्री को लेकर बहस हुई।
11:04 AM24 सितम्बर 2025

CWC की मीटिंग को लेकर अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया

10:35 AM24 सितम्बर 2025

सदाकत आश्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया

10:30 AM24 सितम्बर 2025

CWC की मीटिंग को लेकर अपडेट देते रिपोर्टर प्रणय प्रियंवद

10:24 AM24 सितम्बर 2025

टिकट की मांग को लेकर सदाकत आश्रम के बाहर नारेबाजी

10:21 AM24 सितम्बर 2025

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सदाकत आश्रम पहुंच चुके हैं

10:18 AM24 सितम्बर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024