गयाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पिंडदान:विष्णुपद मंदिर में पूजा की, करीब 2 घंटे रुकीं, मंदिर तक छोड़ने आए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार यानी 20 सितंबर को गयाजी पहुंची। उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के लिए एल्युमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए थे। एक कक्ष में राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ पिंडदान किया। बाकी 2 कक्ष में राष्ट्रपति भवन कार्यालय के अधिकारी बैठे थे।
राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। उन्हें मंदिर के अंदर छोड़ने के बाद राज्यपाल वापस लौट गए। VVIP दौरे को लेकर मंदिर और आसपास का इलाका कड़ी सुरक्षा घेरे में रहा।
पंडा राजेश लाल कटरियार ने बताया, ‘राष्ट्रपति का पैतृक घर ओडिशा के मयूरभंज में है। राष्ट्रपति मुर्मू के परिवार से बहुत पहले भी एक सदस्य गया जी आकर पिंडदान कर चुके हैं। हालांकि, यह पहला मौका होगा जब खुद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पिंडदान के लिए गयाजी आई हैं।’
राष्ट्रपति के दौरे की 2 तस्वीरें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
राष्ट्रपति पहली बार पिंडदान करने के लिए गयाजी आई हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंदिर तक छोड़कर राज्यपाल वापस लौट गए
राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी मौजूद हैं
