Headlines

जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, VIDEO:बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा जयपुर13 घंटे पहले जयपुर में बेटे की ओर से मां की हत्या करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मां को बेरहमी से पीटता है। पत्नी को पिटते देख कॉन्स्टेबल पति बचाने आता है। मां के बेहोश होने पर भी बेटा मुक्के मारता रहा। मामला करधनी इलाके का 15 सितंबर का है। वीडियो आज सामने आया था। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- हत्या के मामले में नवीन सिंह (31) निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा को अरेस्ट किया गया है। करीब 10 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड लक्ष्मण सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। करधनी के अरुण विहार में नवीन, मां संतोष और दो बहनों के साथ रहता है। बीए तक पढ़ा नवीन सिंह पहले जेनपैक्ट में जॉब करता था। पिछले काफी सालों से नशे का आदी है। पहले देखिए वीडियो की चार तस्वीरें… नवीन सिंह लगातार अपनी मां संतोष को पीटता रहा। इस दौरान उसके पिता और बहन उसे रोकने आए। नवीन सिंह लगातार अपनी मां संतोष को पीटता रहा। इस दौरान उसके पिता और बहन उसे रोकने आए। मां के बेहोश होकर बिस्तर पर गिर जाने के बाद भी बेटा मुक्के मारता रहा। मां के बेहोश होकर बिस्तर पर गिर जाने के बाद भी बेटा मुक्के मारता रहा। आखिर पिता ने बेटे को रोका। इसके बाद भी गुस्से में आगे बढ़ने की कोशिश करता रहा। आखिर पिता ने बेटे को रोका। इसके बाद भी गुस्से में आगे बढ़ने की कोशिश करता रहा। मां के बेसुध हो जाने के बाद बेटा रुका, जिसे पिता ने मौके से हटा दिया। मां के बेसुध हो जाने के बाद बेटा रुका, जिसे पिता ने मौके से हटा दिया। घरेलू विवाद पर हुआ झगड़ा संतोष (51) और नवीन के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार सुबह भी नवीन के वाई-फाई कनेक्शन काटने को लेकर संतोष से कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर गुस्से में नवीन अपने कमरे से बाहर निकला। मां संतोष का गला पकड़कर दबाया, मुंह पर मुक्का मारा। कमरे में रखा डंडा उठाकर मां के सिर पर भी मारा। बीच-बचाव में पिता-बहनों को भी पीटा संतोष से मारपीट करने पर पति लक्ष्मण और दोनों बेटियां बीच-बचाव के लिए आई। लक्ष्मण के डंडा पकड़ने के बाद भी नवीन ने नहीं छोड़ा। पिता-बहनों के मां को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े होने के बाद भी मारपीट करता रहा। बीच-बचाव के दौरान नवीन ने अपने पिता-बहनों को भी पीटा। बेहोश होने तक वह अपनी मां संतोष को मुक्के मारता रहा। पुलिस ले गई थाने, हेड इंजरी से हुई मौत पड़ोसी के कॉल करने पर आई करधनी पुलिस नवीन को पकड़ थाने ले गई। कान से खून बहने पर बेहोशी की हालत में संतोष को मणिपाल हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान संतोष को डेड घोषित कर दिया। पुलिस के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने से हेड इंजरी से मौत होना रिपोर्ट में बताया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे नवीन सिंह को अरेस्ट कर लिया। ये भी पढ़ें.. रिटायर्ड-फौजी पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या:गला दबाया, फिर सिर पर डंडा मारा; वाई-फाई कनेक्शन को लेकर हुआ था झगड़ा जयपुर में रिटायर्ड फौजी पिता के सामने बेटे ने मां की हत्या कर दी। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे वाई-फाई कनेक्शन को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। (पूरी खबर पढ़ें)

1

नया अपडेटnew updates arrow

LIVE

एशिया कप- 100 के अंदर पाकिस्तान के 5 बैटर्स आउट:ओमान के सिमरनजीत सिंह ने फखर-नवाज को पवेलियन भेजा; जुनैद को भी 2 विकेट

दुबई2 मिनट पहले

एशिया कप 2025 का 10वां मैच पाकिस्तान और UAE के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। UAE के कप्तान मोहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 88/5 है। खुशदिल शाह और मोहम्मद हारिस नाबाद हैं।

हसन नवाज (3 रन) और फखर जमान (​​​​​​​50 रन) को सिमरनजीत सिंह ने हर्षित कौशिक के हाथों कैच कराया। ध्रुव पराशर ने कप्तान सलमान अली आगा (20 रन) को आउट करके फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।

पावरप्ले में ओपनर सईम अयूब (शून्य) पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। जबकि साहिबजादा फरहान 5 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को जुनैद सिद्दिकी ने आउट किया।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, इसे जीतने वाली टीम सुपर-4 राउंड में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो जाएगी।​​​​​​

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

  • पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
  • UAE: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और जुनैद सिद्दकी।

एक घंटे देरी से शुरू हुआ मैच

यह मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ, क्योंकि पाकिस्तानी टीम समय पर स्टेडियम नहीं पहुंची। 14 सितंबर को हैंडशेक विवाद के बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर अड़े पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को होटल में ही रोक दिया था। क्योंकि ICC ने PCB की मैच रेफरी को हटाने की मांग ठुकरा दी थी। इससे नाराज पाकिस्तानी बोर्ड ने टीम को होटल में ही रोक दिया था। टॉस से ठीक पहले PCB ने एक बयान में कहा- ‘पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान और मैनेजर से माफी मांगी है।’ अहम बात यह कि इस मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही हैं।

होटल से दुबई स्टेडियम के लिए निकलते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी।

क्या है हैंडशेक विवाद?

14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के सामने भारतीय टीम की शिकायत दर्ज कराई थी।

पाइक्रॉफ्ट ने कोई एक्शन नहीं लिया तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने मैच रेफरी को बाहर करने की डिमांड रखी थी। लेकिन, पाइक्रॉफ्ट ​​​​​​​ने इस पर गौर नहीं किया।

भारतीय खिलाड़ियों के नहीं आने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आपस में ही हाथ मिलाया।

पाकिस्तान ने रेफरी को हाथ न मिलाने का जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का आरोप था कि रेफरी ने टॉस के बाद दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए कहा था और यह भारतीय टीम के दबाव में किया गया।

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा था, ‘PCB ने पाइक्रॉफ्ट को तत्काल बाहर करने की मांग की है। उन्होंने ICC कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट की स्पिरिट का पालन नहीं किया।

टॉस के वक्त दोनों टीमों के कप्तान के साथ मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ।

सूर्या ने कहा था- हम पहलगाम पीड़ितों के साथ

14 सितंबर को मैच के बाद हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था- कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला BCCI और भारत सरकार की सहमति से लिया था। भारतीय टीम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है और यह जीत भारतीय सैन्य बल को समर्पित है।

सूर्यकुमार यादव ने हाथ न मिलाने पर कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं।

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने 26 भारतीयों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। साथ ही पाकिस्तान के नौ एयरबेस भी उड़ा दिए थे।

हाथ मिलाना जरूरी नहीं

क्रिकेट के किसी भी रूल बुक में ऐसा नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक करना जरूरी है। हाथ मिलाना कोई नियम नहीं है, बल्कि इसे खेल भावना का हिस्सा माना जाता है। यही कारण है कि लगभग हर मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘नियमों में ऐसा कुछ नहीं लिखा है कि आपको विरोधी टीम से हाथ मिलाना ही होगा। भारतीय टीम ऐसे देश से हाथ मिलाने के लिए बाध्य नहीं है, जिससे रिश्ते इतने खराब हों।’

मैच के LIVE अपडेट्स नीचे ब्लॉग में देखिए

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

आगा सलमान 20 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की आखिरी बॉल पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ध्रुव पराशर ने हैदर अली के हाथों कैच कराया और फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।

20 मिनट पहले

फखर-सलमान की फिफ्टी पार्टनरशिप

9वें ओवर में फखर जमान और सलमान अली आगा ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। पाकिस्तानी टीम ने 9 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर सईम अयूब शून्य और साहिबजादा फरहान 5 रन बनाकर आउट हुए।

35 मिनट पहले

पाकिस्तान का स्कोर 50 रन

8वें ओवर में पाकिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। फखर जमान ने सिमरनजीत सिंह के ओवर की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर टीम स्कोर 50 रन तक पहुंचाया।

39 मिनट पहले

पाकिस्तान की खराब शुरुआत, पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

टॉस हारकर बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 ओवर के पावरप्ले में 39 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए। टीम के दोनों ओपनर्स फेल रहे।

47 मिनट पहले

फखर जमान ने पराशर के ओवर में लगातार दो छक्के मारे

5वें ओवर में पाकिस्तानी बैटर्स ने 14 रन बनाए। फखर जमान ने ध्रुव पराशर के इस ओवर में लगातार दो छक्के लगाए।

53 मिनट पहले

अयूब के बाद फरहान आउट

जुनैद सिद्दिकी ने पावरप्ले में 2 विकेट झटके।

तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां साहिबजादा फरहान 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जुनैद सिद्दिकी ने मुहम्मद जोहैब के हाथों कैच कराया।

09:14 PM17 सितम्बर 2025

सईम अयूब लगातार तीसरे मैच में शून्य पर आउट

सईम अयूब शून्य पर आउट हुए।

पाकिस्तान ने पहले ओवर में विकेट गंवा दिया है। ओपनर सैम अयूब शून्य पर आउट हुए। उन्हें जुनैद सिद्दिकी ने मोहम्मद रोहिद के हाथों कैच कराया।

अयूब लगातार तीसरे मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 बॉल खेली हैं। लेकिन एक भी रन नहीं बना सके हैं।

09:12 PM17 सितम्बर 2025

UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस का सिक्का उछालते पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा।
08:19 PM17 सितम्बर 2025

अब तक पाक को नहीं हरा सका है यूएई

टी-20 इंटरनेशनल में इन दोनों ही टीमों की आखिरी भिड़ंत हाल ही में टी-20 ट्राई सीरीज के दौरान हुई थी, जहां पाकिस्तान ने 171 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए यूएई को 31 रनों से हराया था। दोनों के बीच अब तक कुल 3 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें तीनों बार पाकिस्तान को जीत मिली है।

08:02 PM17 सितम्बर 2025

पाकिस्तान की टीम दुबई स्टेडियम पहुंची

07:54 PM17 सितम्बर 2025

दुबई स्टेडियम में न फैंस, न खिलाड़ी

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच मार्क करता ग्राउंड स्टाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024