Headlines

मोदी बोले-दुकानों पर बोर्ड लगाएं, गर्व से कहो स्वदेशी है:वही खरीदें जिसमें देशवासी के पसीने की खुशबू हो; GST कटौती का फायदा उठाएं

मोदी बोले-दुकानों पर बोर्ड लगाएं, गर्व से कहो स्वदेशी है:वही खरीदें जिसमें देशवासी के पसीने की खुशबू हो; GST कटौती का फायदा उठाएं

विजय सिंह बघेल। धार2 मिनट पहले
पीएम ने बुधवार को बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। सभा को संबोधित किया। स्वास्थ्य शिविर के अवलोकन के दौरान एक बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार में कहा, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया है। ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

पीएम 46 मिनट बोले। उन्होंने दोपहर 12:32 पर संबोधन की शुरुआत की और 1:18 बजे खत्म किया। पीएम ने अमेरिका के ट्रम्प टैरिफ का जवाब स्वदेशी सामान खरीदने की अपील करके दिया। उन्होंने कहा कि ​​​आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें देशवासी के पसीने की खुशबू और देश की माटी की महक होनी चाहिए। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। मोदी ने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।

उन्होंने कहा, “धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।”

पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।

पीएम मोदी ने बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया पीएम मोदी ने मंच के पीछे बने स्वास्थ्य जांच शिविर में नन्ही बिटिया जाश्वी वर्मा को गोद में लेकर खूब दुलार किया। 9 महीने की जाश्वी कैम्प में IPV, DPT, मीजल्स का टीका लगवाने और विटामिन A की खुराक के लिए आई थी। बता दें कि प्रधानमंत्री ने टीकाकरण एवं बाल स्वास्थ्य जांच कियोस्क का अवलोकन किया। इसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया भी दिखाई गई है।

स्वास्थ्य जांच शिविर में पीएम ने एक बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा। आईना सामने करके उसका चेहरा दिखाया
स्वास्थ्य जांच शिविर में पीएम ने एक बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा। आईना सामने करके उसका चेहरा दिखाया

8 तस्वीरों में देखिए पीएम का एमपी दौरा…

धार के बदनावर में कार्यक्रम स्थल पर हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
धार के बदनावर में कार्यक्रम स्थल पर हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव भी थे।
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव भी थे।
पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी की।
पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी की।
मंच पर पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच किसी मुद्दे पर बात हुई।
मंच पर पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच किसी मुद्दे पर बात हुई।
पीएम का मंच पर मालवा-निमाड़ की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
पीएम का मंच पर मालवा-निमाड़ की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया।
पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया।
पीएम ने धार की आराधना कलमी को सिकलसेल एनीमिया का जेनेरिक कार्ड दिया।
पीएम ने धार की आराधना कलमी को सिकलसेल एनीमिया का जेनेरिक कार्ड दिया।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

क्या है मोदी का 5 एफ विजन, जिस पर पीएम मित्र पार्क बनेगा

पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:42 PM17 सितम्बर 2025

पीएम बोले- माताओं–बहनों के जीवन की मुश्किलें कम की

पीएम ने कहा- मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि माताओं–बहनों का जीवन आसान बनाऊं, उनकी मुश्किलें कम करूं। स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना… इन सभी ने माताओं–बहनों के जीवन की मुश्किलें कम की और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया है। मैं भाइयों से भी कहूंगा, आप भी मेरा साथ दीजिए और माताओं–बहनों के स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर करवाएं।

01:41 PM17 सितम्बर 2025

सिकससेल स्क्रीनिंग का पहला और 1 करोड़वां कार्ड एमपी में ही दिया

पीएम ने कहा- मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। हमारे आदिवासी इलाकों में सिकलसेल एनीमिया एक बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई–बहनों को इस बीमारी से बचाने के लिए राष्ट्रीय मिशन चला रही है। इसकी शुरुआत हमने 2023 में शहडोल से की थी।

सिकलसेल स्क्रीनिंग का पहला कार्ड शहडोल में दिया था। आज एक करोड़वां कार्ड भी मध्यप्रदेश में दिया है। अब तक इस अभियान के तहत पूरे देश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों आदिवासियों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद बनने वाला है। जिनका जन्म नहीं हुआ है, हम उनके लिए काम कर रहे हैं। आज की पीढ़ी स्वस्थ हो जाएगी तो नई पीढ़ी सुरक्षित होगी।

01:38 PM17 सितम्बर 2025

एक बगिया मां के नाम अभियान में महिला का सम्मान

पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत स्व–सहायता समूह की दीदी लक्ष्मी डोडिया को अमरूद का पौधा देकर सम्मानित किया।
धार की बालिका आराधना कलमी को जेनेरिक कार्ड दिया। इसके तहत इलाज फ्री होता है। पीएम ने अपने भाषण में कहा- ये 1 करोड़वां कार्ड है। इस योजना का पहला कार्ड भी एमपी के शहडोल में दिया था।
01:35 PM17 सितम्बर 2025

पीएम बोले- दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा

पीएम ने कहा- धार के पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे– कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा, क्वालिटी चेक आसान होगी, मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी, यहां स्पीनिंग होगी, प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा। हमारी सरकार 5 एफ विजन पर काम कर रही है।

01:19 PM17 सितम्बर 2025

मोदी ने कहा- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है

पीएम ने कहा, जब 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से GST की दरें कम हो रही हैं, तब स्वदेशी चीजें खरीदकर इसका फायदा उठाना है। हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। उन्होंने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।

01:17 PM17 सितम्बर 2025

मोदी बोले- देश में बना सामान खरीदें, ये विकसित भारत के लिए जरूरी

पीएम ने कहा ​​​​​​, “आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप भी देश के लिए मेरी मदद कीजिए। मुझे 2047 विकसित भारत बनाकर रहना है। उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है।

आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए।महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।

01:12 PM17 सितम्बर 2025

मोदी ने बताया- राज्य सरकार 5F पर काम कर रही है

मोदी बोले कि हमारी सरकार फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम कर रहे हैं। धार के पीएम मित्र पार्क में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। यहां रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। यहां से मैन्युफेक्चरिंग की लागत कम होगी। हम ऐसे 6 पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं।

01:06 PM17 सितम्बर 2025

मोदी बोले- गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रहे

पीएम ने कहा, “हमारी सरकार का जोर बहनों-बेटियों को सशक्त करने पर है। करोड़ों बहनें मुद्रा लोन लेकर नए उद्योग लगा रही हैं। सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। इतने कम समय में करीब 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

पिछले 11 साल में गरीब कल्याण, गरीब की सेवा और उसके जीवन में बेहतरी यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती। गरीब को थोड़ा सहारा मिल जाए, वह समुंदर पार कर जाता है। गरीब की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।

01:00 PM17 सितम्बर 2025

पीएम ने बताया- मातृवंदना योजना से 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को फायदा

पीएम ने कहा , हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत साढ़े 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को इसका फायदा मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से ज्यादा राशि मांओं-बहनों के खाते में पहुंच चुकी है। अभी 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को मदद भेज दी गई है। 4 करोड़ से ज्यादा रुपए उनके खाते में जमा हो गए हैं।

आज मध्य प्रदेश की धरती से एक और अभियान शुरू कर रहा हूं। सिकल सेल एनीमिया बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई-बहनों को बचाने के लिए मिशन चला रही है। इसकी शुरुआत 2023 में शहडोल से की थी। आज मध्य प्रदेश में ही सिकल सेल स्क्रीनिंग का 1करोड़वां कार्ड वितरित किया है।

12:58 PM17 सितम्बर 2025

मोदी ने कहा-17 सितम्बर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024