Headlines

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन हुआ, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी

महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन कर दिया है. यह बदलाव शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के बाद हुआ, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी.

राज्य सरकार पहले ही अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर जिला कर चुकी थी. अब रेलवे स्टेशन का नाम भी आधिकारिक रूप से बदल गया है।

स्टेशन का नाम बदलने की पहल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की थी। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि स्टेशन का नाम शहर के नए नाम के अनुसार बदला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024