Headlines

तिरंगा लगे डंडे से पुलिस ने कैंडिडेट्स को पीटा:पटना में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; RJD बोली- ये राष्ट्रध्वज का अपमान

तिरंगा लगे डंडे से पुलिस ने कैंडिडेट्स को पीटा:पटना में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; RJD बोली- ये राष्ट्रध्वज का अपमान

हर्षवर्धन | पटना3 घंटे पहले

बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज के दौरान अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लिए थे। पुलिस ने उनके हाथ से तिरंगा छीना और उसके डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

पटना कॉलेज से हाथों में तिरंगा लिए अभ्यर्थी सुबह 11 बजे CM हाउस का घेराव करने के निकले थे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पहुंचे। कोतवाली थाने के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज में एक महिला अभ्यर्थी का पैर फैक्चर हो गया। कई कैंडिडेट्स को चोटें भी आई। अभ्यर्थियों ने कहा- जान से मार दीजिए, लेकिन हटेंगे नहीं। करीब 4 घंटे के हंगामे के बाद दोपहर 3 बजे पुलिस ने डाकबंगला चौराहा खाली कराया।

इधर, तिरंगे लगे डंडे से कैंडिडेट्स की पिटाई को लेकर राजद ने सरकार और पुलिस को घेरा है। राजद ने इसे तिरंगे का अपमान बताया है।

कैंडिडेट्स के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024