Headlines

मुंबई में भारी बारिश, ट्रैक डूबने से लोकल ट्रेनें लेट:हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

मानसून Live

मुंबई में भारी बारिश, ट्रैक डूबने से लोकल ट्रेनें लेट:हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़1 घंटे पहले

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से लगातार बारिश के कारण मुंबई में कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया। अंधेरी सबवे में डेढ़ फीट तक पानी भर जाने से पुलिस ने इसे बंद कर दिया। दादर, कुर्ला और बांद्रा स्टेशनों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें 10–15 मिनट देरी से चल रही हैं।

हैदराबाद में भी तेज बारिश जारी है। हबीब नगर इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बाद दो लोग बाढ़ में बह गए। तीन डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (DRF) टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन इलाके में पानी का बहाव अभी भी तेज है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तय समय से 3 दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से मानसून विदा ले चुका है। अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौटना शुरू हो जाएगा। जबकि मध्य प्रदेश में मानसून दो हफ्ते और रहेगा।

देश के अधिकांश हिस्सों से 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। जबकि दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश जारी रह सकती है।

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद एक आदमी बाइक समेत बह गया, जिसे मुश्किल से बचाया गया।

हैदराबाद-मुंबई में बारिश और बाढ़ की 5 तस्वीरें..

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद एक आदमी बाइक समेत बह गया, जिसे मुश्किल से बचाया गया।
हैदराबाद में रविवार की रात इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर नदी की तरह पानी बहता दिखा।
तेलंगाना में रविवार को तेज बारिश से सड़क पर गड्ढा हो गया। इसमें एक ट्रक फंस गया।
मुंबई में सोमवार को सुबह से लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया।
मुंबई में सोमवार को बारिश की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

राहुल गांधी आज पंजाब में, बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। वे सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह गांव घोनेवाल रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024