Headlines

शादी के लिए एंकर को किडनैप कराया:मैट्रीमनी ऐप से नंबर निकाला, कॉल-मैसेज करने लगी; कार पर ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी

 

हैदराबाद में 31 साल की बिजनेसवुमन ने शादी करने के लिए एक टीवी एंकर का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करा लिया। शुक्रवार 23 फरवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एंकर की निगरानी करने के लिए उसकी कार पर ट्रैकिंग डिवाइस इंस्टॉल की थी, ताकि वो कहां जाता है, इसका पता लगाया जा सके।

जानिए पूरा मामला…
डिजिटल मार्केटिंग बिजनेस करने वाली बोगीरेड्‌डी तृष्णा ने टीवी एंकर प्रणव सिस्टा की फोटो मैट्रिमनी साइट पर देखी थी। इसके बाद उसने उस अकाउंट से बातचीत शुरू कर दी। हालांकि, थोड़े ही समय में महिला को समझ आ गया कि अकाउंट किसी और का है और इसमें यूजर ने अपना फोटो न लगाकर एंकर का फोटो लगाया है।

इसके बाद महिला ने इस प्रोफाइल को खंगाला और एक फोन नंबर ढूंढ निकाला, ये नंबर एंकर का था। इसके बाद महिला ने एंकर को मैसेज भेजा। एंकर ने उसे बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसका फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल बनाया है और उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

प्रणव सिस्टा एक म्यूजिक चैनल पर टीवी एंकर हैं, जिन्हें आरोपी ने किडनैप कराया था।

महिला ने एंकर को किडनैप करने का प्लान बनाया
फिर भी महिला ने एंकर को मैसेज भेजना बंद नहीं किया। इसके बाद एंकर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। लेकिन महिला नहीं मानी, उसने ठान लिया था कि एंकर से ही शादी करेगी। इसके लिए उसने एंकर को किडनैप करने का प्लान बनाया, ताकि उससे बात करके गलतफहमी दूर की जा सके।

इसके लिए महिला ने चार लोगों को हायर किया जो एंकर को किडनैप करें और विक्टिम की कार में ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाई, जिससे एंकर की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। 11 फरवरी को उन चारों लोगों ने एंकर को किडनैप कर लिया और उसे महिला के ऑफिस ले गए। यहां इन लोगों ने उस एंकर को बुरी तरह मारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024