पंजाब के 2000 गांवों में अभी भी बाढ़:जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 16 दिन बाद शुरू; हरियाणा में 46% ज्यादा बारिश
पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। 2000 से ज्यादा गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। केंद्र ने पंजाब को ₹1600 करोड़ की मदद का ऐलान किया।
जम्मू-कश्मीर में जम्मू घाटी की लाइफ लाइन माने जाने वाले जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बुधवार को 16 दिन बाद ट्रैफिक के लिए खोला गया। सड़क पर कई जगहों पर लगातार लैंडस्लाइड के कारण इसे बंद रखा गया था।
सबसे ज्यादा उदयपुर और रामबन जिलों में नुकसान हुआ था। NH की बहाली से कश्मीर घाटी से फलों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति दोबारा से शुरू हुई है। लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हुए।
हरियाणा में 9 सितंबर तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में औसतन 385.1mm बारिश होती थी, जो अब तक 563.8mm हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8mm दर्ज की गई है।
गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिलों में पिछले 2 दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।
देशभर में बारिश और तबाही की फोटोज
राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए…
देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
राजस्थान: 100 दिन में 700mm बारिश दर्ज
राजस्थान में बीते 100 दिन में 701.6mm बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 20 साल में हुए क्लाइमेट चेंज के कारण ऐसा हुआ है। राजस्थान जैसे सूखे प्रांत में अब बारिश औसत से ज्यादा होने लगी है। साल 1917 में सबसे ज्यादा 844.2mm बारिश रिकॉर्ड हुई थी। जो राजस्थान अब तक की सर्वाधिक बारिश है।
राजस्थान: अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट नहीं
राजस्थान में तेज बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों के ज्यादातर हिस्सों से बारिश का असर कम हो जाएगा और केवल छिटपुट हल्की बरसात की संभावना रहेगी।पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधि में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। 11 सितम्बर से प्रदेशभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
UP: आगरा के हाथी घाट तक पहुंची यमुना की बाढ़
आगरा में हाथी घाट पर बाढ़ आ गई है। सड़क पर करीब 2 फीट पानी भरा है। पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। इस दौरान काफी संख्या में ऑटो और दोपहिया वाहन आने से जामा मस्जिद, दरेसी, मन कामेश्वर, बिजलीघर रेलवे पुल के नीचे जाम लग गया। लोग परेशान हुए।
पंजाब: लुधियाना में 350 एकड़ से ज्यादा खेत डूबे
लुधियाना में सतलुज नदी के किनारे बसे कई गांवों में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस साल 350 एकड़ से ज्यादा खेत पानी में डूब चुके हैं। नदी के पास रहने वाले लोगों का आरोप है कि प्रशासन बांधों की मरम्मत नहीं कर रहा और अवैध रेत खनन को भी रोकने में नाकाम है।
गढ़ी फजल गांव के पास तेज बहाव की वजह से कमजोर बांध को नुकसान पहुंचा, जिससे आसपास के गांवों के लोग और भी चिंतित हैं। प्रशासन ड्रोन की मदद से नदी का जलस्तर और ग्रामीण इलाकों पर नजर रख रहा है। इस बीच किसानों की जमीनों का कटाव भी लगातार जारी है।
हिमाचल प्रदेश: बाढ़-बारिश से ₹4156 करोड़ की संपत्ति नष्ट
प्रदेश में बाढ़-बारिश से अब तक ₹4156 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। लैंडस्लाइड की 137 घटनाओं, बाढ़ की 97 और बादल फटने की 45 घटनाओं में जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है। आपदा के कारण 1237 घर जमींदोज हो चुके है, जबकि 5317 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।
16 दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बहाल
जम्मू घाटी की जीवनरेखा माने जाने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को 16 दिन बाद यातायात के लिए खोल गया। लगातार हुई लैंडस्लाइड के कारण उदयपुर और रामबन जिलों में कई जगहों पर मार्ग को नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते यह बंद रहा। राजमार्ग की बहाली से कश्मीर घाटी से फलों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एक बार फिर शुरू हो सकेगी।
यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, कई घाट डूबे
प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। इसके कारण कई घाट डूबे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रिहायशी इलाके डूबे
कानपुर में लगातार भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे शहर के कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए।
छत्तीसगढ़: 200 से ज्यादा घर ढहे
बस्तर संभाग में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद चार जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर में बाढ़ से 200 से ज्यादा मकान ढह गए हैं। यहां से 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए हैं। इन लोगों को स्कूल, इंडोर स्टेडियम, आश्रमों में ठहराया गया है। बारसूर में स्टेट हाईवे 5 पर पुल टूटा है।
UP: कानपुर में बाढ़ जैसे हालात का VIDEO
हिमाचल प्रदेश: मंडी में सबसे ज्यादा 1710mm बारिश
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 44% ज्यादा बारिश हो चुकी है। औसतन एक जून से 9 सितंबर के बीच 663.9mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 956.8mm बारिश हो चुकी है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 1710.9mm बारिश हो चुकी है। यहां पर सबसे ज्यादा नुकसान भी हुआ है।
तमिलनाडु: कोयंबटूर में सुबह से तेज बारिश जारी
यूपी: आगरा में किलाघाट पर जलभराव के बीच घोड़ा गाड़ी पलटी
आगरा में बाढ़ से हालात खराब हैं। श्मशान घाट डूब गए हैं। ऐसे में लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। वहीं 25 कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 4000 परिवार के लोग प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को किला घाट पर सड़क पर जलभराव के बीच एक घोड़ा गाड़ी पलट गई।
दिल्ली में यमुना का पानी उतरना शुरू, मयूर विहार से ड्रोन दृश्य जारी
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह 6.55 बजे मयूर विहार इलाके का ड्रोन शॉट, इसमें पानी का स्तर पहले की तुलना में कम होता दिखाई दिया।
छत्तीसगढ़: 8 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक तेज बारिश की संभावना बनाई है। आज कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर इन 8 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में 8 सितंबर तक कुल बारिश 86.9% कोटा पूरा हो चुका है। औसतन 1143.3mm बारिश होती है, अब तक 994mm बारिश हो चुकी
