Headlines

हिमाचल में अब तक 350+ लोगों की मौत:₹4.07 लाख करोड़ का नुकसान; उत्तराखंड में बादल फटा, पंजाब में अभी भी बाढ़

मानसून Live

हिमाचल में अब तक 350+ लोगों की मौत:₹4.07 लाख करोड़ का नुकसान; उत्तराखंड में बादल फटा, पंजाब में अभी भी बाढ़

नई दिल्ली8 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (24 जुलाई से लेकर 7 अगस्त) तक बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 366 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार को ₹4 लाख करोड़ की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। शिमला में 116% और कुल्लू में 113% बारिश हुई, जो सामान्य से दोगुनी है।

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन लुधियाना का ससराली बांध टूटने का खतरा बना हुआ है जो सतलुज नदी पर बना है। इस पर बनाया रिंग बांध भी कटने लगा है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फटा। बाजार और कई घरों में पानी-मलबा घुस गया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी शहर से 1 किमी दूर तक पहुंच गई है। घाट किनारे के आश्रमों में 5 फीट तक पानी भरा है। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पानी में डूबा है।

राजस्थान के राजसमंद में शनिवार को तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फट गया। इससे सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं।
हिमाचल के सिरमौर के नौहराधार में शनिवार को पूरा पहाड़ नदी में आ गया। हालांकि, जहां लैंडस्लाइड हुई वहां कोई बस्ती नहीं थी।

गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, गोवा में ऑरेंज और MP-बिहार समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

गुजरात के 7 जिलों में रेड, 18 जिलों में ओरेंज अलर्ट

बनासकांठा में मवेशी चरा रहे 8 लोग साबरमती नदी की बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

गुजरात में रविवार को कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मोरबी, वलसाड, दमन, दादर और नगर हवेली शामिल हैं।

वहीं, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, अमरेली, भावनगर, बोटाद, अहमदाबाद, मेहसाणा, गांधीनगर, साबरकांठा, नवसारी, सूरत और तापी में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

NDRF की 12 और SDRF की 20 टीमें तैनात राज्य में आज बहुत तेज बारिश का अनुमान है। इसके चलते NDRF की 12 और SDRF की 20 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इधर, वडोदरा में NDRF की एक टीम रिजर्व में रखी गई है।

13 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड से NH-705 पर ठियोग-हाटकोटी रास्ता बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में NH-705 पर ठियोग-हाटकोटी रास्ते पर रविवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते रास्ता जाम है।

43 मिनट पहले

हरियाणा: बहादुरगढ़ के गांव में 2 फुट तक पानी, मछलियां तैर रहीं

बहादुरगढ़ के गांव लौहारहेड़ी में 2 मुख्य गालियों में पानी भर गया है। यहां एक से 2 फीट तक पानी जमा है। ग्रामीणों के मुताबिक ज्यादा बारिश बरसने और निकाली नहीं होने के कारण गांव के दादा पूल्हा और हरियाला वाला तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। इसके कारण गलियों में पानी भरने लगा है। यहां सड़क पर मछलियां तैर रही हैं।

11:21 AM7 सितम्बर 2025

जम्मू: कटरा-संगलदान के बीच स्पेशल ट्रेन सर्विस की शुरुआत

लगातार बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण जम्मू-कश्मीर रियासी और रामबन में फंसे टूरिस्ट्स को निकालने के लिए रेलवे विभाग ने कटरा (SVDK) और संगलदान (SGDN) के बीच फ्लड स्पेशल लोकल ट्रेन सर्विस शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सर्विस 8 सितंबर (सोमवार) से 12 सितंबर (शुक्रवार) तक अस्थायी तौर पर चलेगी।

11:01 AM7 सितम्बर 2025

MP के इंदौर में 787.4mm बारिश हुई

एमपी के इंदौर में जिले की बारिश का औसत 38 इंच है। अब तक 787.4mm बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इंदौर शहर में 870.712mm बारिश हो चुकी है। जिले में सबसे ज्यादा देपालपुर में 1016mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सबसे कम गौतमपुरा में 569.976mm इंच हुई है।

इंदौर जिले को अब 177.8mm और शहर को 88.9mm बारिश की जरूरत है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इंदौर में औसत से अधिक बारिश हो सकती है। अभी भी मप्र के ऊपर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक मध्य प्रदेश में और अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

10:45 AM7 सितम्बर 2025

पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति…

  • 23 जिलों में बाढ़ का असर: 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब, एसबीएस नगर और तरनतारन शामिल हैं।
  • 1996 गांव डूबे: राज्य के 1996 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अमृतसर के 195, गुरदासपुर के 329, बरनाला के 121, बठिंडा के 21, फिरोजपुर के 108, होशियारपुर के 173, कपूरथला के 145, पठानकोट के 88, मोगा के 52, जालंधर के 93, फाजिल्का के 80, फरीदकोट के 15, लुधियाना के 77, मुक्तसर के 23, एसबीएस नगर के 28, एसएएस नगर के 15, संगरूर के 107 और मानसा के 95 गांव ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा मलेरकोटला के 12, पटियाला में 105, रूपनगर में 44 और तरनतारन में 70 गांव पानी में घिरे हुए हैं।
  • 3.84 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित: कुल 3,87,013 से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर अमृतसर (1,36,105), गुरदासपुर (1,45,000) और फाजिल्का (24,930) में देखने को मिला है। इसके अलावा फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, संगरूर और मोहाली में भी हजारों लोग संकट में हैं।
  • 46 लोगों की अब तक मौत हुई: अब तक 12 जिलों में 46 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें अमृतसर (7), बरनाला (5), बठिंडा (4), होशियारपुर (7), लुधियाना (4), मानसा (3), पठानकोट (6), गुरदासपुर (2), एसएएस नगर (2), फिरोजपुर (1), फाजिल्का (1), रूपनगर (1), पटियाला (1) और संगरूर (1) शामिल हैं। पठानकोट जिले से 3 लोग लापता हैं। वहीं, पशुधन हानि का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन बड़ी संख्या में पशु बाढ़ की चपेट में आए हैं।
  • 22,854 लोगों को सुरक्षित निकाला: कुल 21,854 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया है। इनमें फिरोजपुर में 3888, अमृतसर से 3260, बरनाला से 627, होशियारपुर से 1616, कपूरथला से 1428, जालंधर से 511, मोगा से 155, रूपनगर से 248, पठानकोट से 1139 और तरनतारन से 21 लोग शामिल हैं।
  • 219 राहत शिविर सक्रिय: राज्यभर में 219 राहत शिविर सक्रिय हैं, जिनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं। इन शिविरों में 7377 लोग रह रहे हैं।
  • बाढ़ से अब तक 1,74,454 हेक्टेयर फसल प्रभावित: पंजाब में बाढ़ से अब तक 1,74,454 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर (40,169) में हुआ।
10:32 AM7 सितम्बर 2025

दिल्ली: लोहे पुल से ड्रोन विजुअल्स — यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही

दिल्ली में लगातार बारिश के बाद यमुना नदी लोहे पुल क्षेत्र में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ड्रोन विजुअल्स में पानी की तेज धार और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति दिखाई दे रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

10:28 AM7 सितम्बर 2025

गुजरात: साबरकांठा में NDRF ने 9 लोगों का रेस्क्यू किया

09:55 AM7 सितम्बर 2025

उदयपुर: आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो जारी किया

सेना का शेयर किया वीडिय

बाढ़ में फंसे युवक का वीडियो

राजस्थान के उदयपुर में सेना की बैटल एक्स डिवीजन ने ड्रोन का इस्तेमाल करके युवक का सर्च-रेस्क्यू पूरा किया। आर्मी ने आयड़ नदी के बीच फंसे 30 साल के शख्स को बाढ़ से सुरक्षित निकाला।

09:47 AM7 सितम्बर 2025

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी यात्रा लगातार 13वें स्थगित

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी स्थगित रही। 26 अगस्त को अर्धकुवारी के पास यात्रा मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड के बाद से यात्रा बंद है। इस घटना में 34 लोगों की मौत हुई है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।

09:39 AM7 सितम्बर 2025

राणा प्रताप सागर बांध

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित राणा प्रताप सागर बांध के 2 गेट खोलकर 66 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

इस मानसून में सबसे पहले 2 जुलाई को 2 गेट खोलकर 134.67 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया था। इसके बाद दूसरी दफा 28 जुलाई को 6 गेट खोलकर 182.60 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया।

09:23 AM7 सितम्बर 2025

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी खतरे के निशान से नीचे आई

शाहाबाद में मारकंडा नदी में आज सुबह 6 बजे तक 22 हजार 140 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। अब मारकंडा खतरे के निशान 256 मीटर से 0.15 मीटर नीचे बह रही है।

गेज रीडर कश्मीर सिंह के मुताबिक, शनिवार को काला अंब से करीब 18 हजार क्यूसेक पानी रिलीज हुआ है। इससे शाहाबाद में मारकंडा में मामूली-सा पानी बढ़ गया। रात 10 बजे तक मारकंडा में 22 हजार 53 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। सुबह तक 8 घंटे में मात्र 87 क्यूसेक पानी बढ़ा है।​​​

09:22 AM7 सितम्बर 2025

पंजाब: पाकिस्तान की तरफ मोड़ा जा रहा पानी

जाब के फाजिल्का में गांवों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए एक अस्थायी बांध बनाया गया है। अब ज्यादा से ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है।
09:20 AM7 सितम्बर 2025

हरियाणा: सिरसा में घग्गर का बांध टूटा

सिरसा में घग्गर नदी का बांध ओवरफ्लो होकर फिर टूट गया है। इससे गांव फरवाई से बुढाभाणा रोड पर इसका पानी बह रहा है।

09:12 AM7 सितम्बर 2025

दिल्ली: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मयूर विहार इलाके के घरों में पानी भरा हुआ है। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

08:35 AM7 सितम्बर 2025

हिमाचल: भूस्खलन से शिमला-ठियोग-रोहड़ू NH-705 दो दिन से बंद, 400 वाहन फंसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024