Headlines

जम्मू-पंजाब में बाढ़ से हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल:15 अक्तूबर तक रहेंगी रद्द; 4 रेलगाड़ी आंशिक तौर कैंसिल, ट्रैक में आई तकनीकी समस्या

जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं। जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते ये ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात को जाती हैं। कुछ ट्रेन राजस्थान से हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली, यूपी के रास्ते पंजाब होते हुए जम्मू को जाती हैं। अब इन्हें अक्तूबर तक के लिए कैंसिल किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय के अनुसार जम्मू के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। तकनीकी समस्या को दूर करन के लिए कुछ ट्रेन कैंसिल हुई हैं। तकनीकी खामी दूर करते ही सभी ट्रेन रिस्टोर कर दी जाएंगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रिस्टोर रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6 सितंबर से रिस्टोर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024