Headlines

बारिश-बाढ़ से तबाही, 5 VIDEOS:पाकिस्तान का पानी भारत में घुसा, MP में भाजपा नेता का बेटा बहा; हरियाणा में JCB से सड़कें खोदी

बारिश-बाढ़ से तबाही, 5 VIDEOS:पाकिस्तान का पानी भारत में घुसा, MP में भाजपा नेता का बेटा बहा; हरियाणा में JCB से सड़कें खोदी

नई दिल्ली3 घंटे पहले

देश में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR के कई इलाके शुक्रवार को भी यमुना नदी के पानी से जलमग्न रहे। मध्य प्रदेश में नदियां सड़कों के आर-पार बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में 11 दिनों बाद मणिमहेश यात्रियों का चिनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू हुआ। हरियाणा में बाढ़ से बचने के लिए सड़कें खोद दी गई।

देश भर में बारिश-बाढ़ के 5 VIDEO देखिए…

हिमाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को चिनूक हेलिकॉप्टरों से 350 मणिमहेश तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया। ये तीर्थयात्री चंबा के भरमौर जिले में 11 दिनों से खराब मौसम के कारण फंसे थे।
पाकिस्तान से आने वाले बाढ़ के पानी से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा बाड़ डूब गया है। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को लोगों ने रेत से भरी बोरियां रखकर बांध बनाया।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को एक कार पुल से कालीसिंध नदी में गिर गई। इसमें स्थानीय भाजपा नेता महेश सोनी के 26 साल का बेटा सवार था, जिसके नदी में बह जाने की आशंका है।
दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट और वासुदेव घाट इलाके यमुना नदी के पानी में डूब गए हैं। मॉनेस्ट्री मार्केट में दुकानों के सामने 2-2 फीट पानी लगा है। दुकानें बंद पड़ी हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद में बाढ़ का पानी आने से सड़क को JCB मशीन से खोद दिया गया। ताकि पानी आसानी से दूसरी तरफ जा सके। हालांकि, सड़क खोदने से 13 गांव का रास्ता बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024