Headlines

विषेश अदालत ने टीएमसी विधायक जीवन कृषण साहा को 14 दिन की न्यायीक हिरासत में भेजा, शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी जांच

भास्कर अपडेट्स:विषेश अदालत ने टीएमसी विधायक जीवन कृषण साहा को 14 दिन की न्यायीक हिरासत में भेजा, शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी जांच

3 घंटे पहले

कोलकाता में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को विशेष पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी के वकील भास्कर प्रसाद बनर्जी ने अदालत से साहा को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। विधायक ने अदालत में जमानत की कोई अर्जी नहीं दी। साहा, मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

ईडी ने साहा को उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया। छापे उनके सहयोगियों और एक कथित दलाल प्रसन्न कुमार रॉय के ठिकानों पर भी पड़े।

साहा को इससे पहले अप्रैल 2023 में सीबीआई ने स्कूल जॉब भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था और मई 2024 में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024