नया अपडेट
मानसून Live
जम्मू में 296 मिमी बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा:पंजाब के गुरदासपुर में 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स फंसे, 5 फीट पानी; करतारपुर साहिब कॉरिडोर-गुरुद्वारा डूबा
जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक यहां 296 मिलिमीटर बारिश हुई। 52 साल पहले 1973 में 9 अगस्त को 272.6 मिलिमीटर बारिश हुई थी।
पंजाब में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बांधों से पानी छोड़ने के कारण बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में बाढ़ आ गई।
गुरदासपुर के दाबुरी स्थित नवोदय विद्यालय में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स और टीचर्स बाढ़ में फंस गए हैं। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फीट पानी भर गया है। बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है।
स्टूडेंट्स और टीचर्स को निकालने के लिए NDRF और सेना की टीमें भेजी गई हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं, रावी नदी में बाढ़ के चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर में भी 7 फीट तक पानी भर गया है। इसके कारण पाकिस्तान का श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में भी पानी भर गया है।
करतारपुर कॉरिडोर 4.7 किलोमीटर लंबी एक रोड है जो भारत में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से सीधे जोड़ता है। इसका उद्घाटन 9 नवंबर, 2019 को किया गया था।
दूसरी तरफ, पंजाब के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में सेना ने बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था। छत से उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचाया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो X पर शेयर किया है।
देशभर में बाढ़-बारिश की 4 तस्वीरें…
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…
देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनें रद्द की, 25 से अधिक शॉर्ट-टर्मिनेट
जम्मू रीजन में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनें रद्द कर दी हैं वहीं 25 से अधिक ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। जम्मू-तवी, वैष्णो देवी कटरा, पठानकोट और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाने के अलावा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
पठानकोट में माधोपुर का फ्लड गेट टूटा, 50 लोग फंसे, आर्मी के हेलिकॉप्टर बचाने पहुंचे

पंजाब में बुधवार शाम रावी नदी में आए उफान के कारण पठानकोट में माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया। यहां 50 लोग फंस गए जिन्हें निकालने के लिए आर्मी के हेलिकॉप्टर बुलाने पड़े। हेडवर्क्स का एक कर्मचारी मिसिंग बताया जा रहा है।
चंडीगढ़ और मनाली के बीच टूरिस्ट फंसे, स्थानीय लोग खिला रहे खाना
हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन को जगह-जगह तहस नहस किया है। इसे बहाल होने में 2 दिन लग सकते हैं। चंडीगढ़ और मनाली के बीच काफी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनके लिए खाने का प्रबंध कर रहे हैं।
जम्मू क्षेत्र में सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही
जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि तवी, चिनाब, उझ, रावी और बसंतर सहित लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही हैं। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे बारिश रुकने के बाद जल स्तर कम होने लगा है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बारिश से मकान टूटा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मंझेड़ पंचायत में भारी बारिश के बाद एक मकान धराशायी हो गया।
हिमाचल के चंबा में रावी नदी में समाया मकान
हिमाचल प्रदेश में चंबा के होली क्षेत्र में रावी नदी में एक मकान नदी में समा गया।
जम्मू-कश्मीर में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के सुदूर मार्गी इलाके में अचानक आई बाढ़ में 10 रिहायशी घर और एक पुल बह गया, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी को बारिश-बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के बारे में बताया। उमर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर मदद करने के मोदी के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया। मंगलवार को जम्मू प्रांत के बड़े हिस्से में लगातार बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मची। भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और कई सड़कें तथा पुल बह गए।
खराब मौसम के कारण दिल्ली-रायपुर फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट
खराब मौसम की वजह से दिल्ली से रायपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI-2793 को सुबह करीब 8:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरना था। कम विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी।
जम्मू-कश्मीर में एयरटेल- जियो की मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग सेवाएं बहाल
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे बंद रहने के बाद एयरटेल और जियो कंपनी की मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग और फाइबर सेवाएं बहाल कर दी गईं।
आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने बुधवार के लिए जारी बुलेटिन में पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की है।
जम्मू में पिछले 24 घंटे में 296 मिमी बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 296 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 52 साल पहले 1973 में 9 अगस्त को 272.6 मिमी बारिश हुई थी। जम्मू में 1910 में रिसर्च ऑब्जरवेटरी बनाई गई थी। इसके बाद से इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि 115 साल में यह पहला मौका है जब इतनी बारिश हुई है। उधमपुर में बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 629.4 मिमी बारिश हुई। 6 साल पहले 31 जुलाई 2019 को 342 मिमी बारिश हुई थी।
कठुआ में CRPF ऑफिस क्षतिग्रस्त, दूसरी जगह शिफ्ट किया गया
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच, रावी नदी के किनारे स्थित कठुआ में CRPF 121 बटालियन ऑफिस को नुकसान पहुंचा है। CRPF ऑफिस को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। कठुआ के डीसी राजेश शर्मा ने बताया कि यहां पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वे खतरे के निशान पर बह रही हैं।
लेह एयरपोर्ट का रनवे बंद, खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइट्स रद्द
खराब मौसम के कारण लेह एयरपोर्ट का रनवे बंद हो गया है। लेह में 27 अगस्त को सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। एअर इंडिया ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
इससे पहले दिन में दिल्ली एयरपोर्ट ने लेह जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी और कहा था कि खराब मौसम के कारण लेह जाने वाली फ्लाइट्स देर हो सकती है।
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 32 हुआ, कई लापता
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।
कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
