वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल:सुपौल होते हुए मधुबनी पहुंचा राहुल का काफिला; तेजस्वी बोले- NDA मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन राहुल गांधी को बहन प्रियंका का साथ मिला है। एक दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को सुपौल से यात्रा फिर शुरू हुई। काफिला कोसी महासेतु के रास्ते NH-27 होते हुए मधुबनी पहुंचा।
आज की यात्रा में प्रियंका के अलावा तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हैं। सुपौल में राहुल का काफिला 3 घंटे तक रहा।
इस दौरान भीड़ से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगे। वहीं प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। यात्रा के ड्रोन व्यू में लोगों का हुजूम उमड़ा दिख रहा है।
वोटर अधिकार यात्रा की कुछ तस्वीरें…
तेजस्वी बोले- NDA का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’
सुपौल से होते हुए ये यात्रा मधुबनी पहुंची है। इसके बाद लोहिया चौक पर एक जनसभा होगी। यात्रा के दौरान सिजौलिया में अति पिछड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन के बाद लंच ब्रेक है।
इसके बाद राहुल गांधी का काफिला मोहन चौक होते हुए आगे बढ़ेगा। जनसभा के बाद राहुल रात में सकरी में ही रुकेंगे।
इधर, पटना से सुपौल के लिए निकलने के दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘ यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है, लोगों का प्यार महागठबंधन को मिल रहा है। जिससे NDA के लोगों को बेचैनी हो रही है। हमने पहले भी कहा, NDA का मतलब है- ‘नहीं देंगे अधिकार’।’
ये भी पढ़ें
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
गिरिराज बोले- राहुल झूठ को सच साबित करने पर तूले
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं तो रहे। दौरा करना उनका काम है लेकिन झूठ को सच नहीं बना सकते हैं। आज 26 तारीख हो गई है आखिर क्यों नहीं वो एक भी वोट को दाखिल कर पाए इससे साबित होता है कि ये झूठ को सच साबित करना चाहते हैं।”
मनोज झा बोले- ये चुनाव सरकार नहीं सरोकार बदलने का है
मधुबनी में राजद सांसद मनोज झा और कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान मनोज झा ने कहा-‘हम पहले चुनाव आयोग गए थे। बताया कि अन्याय हो रहा है। गरीब-दलितों के नाम कटेंगे। 11 दस्तावेजों में आपने आधार कार्ड को शामिल भी नहीं किया। उसके बाद हमलोग सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट जाने के बाद हमें थोड़ी राहत मिली।’
‘अब कोर्ट के आदेश के बाद आधार कार्ड को शामिल किया गया है। उसके बाद भी SIR में काफी परेशानी है। इसलिए वोट की चोरी के खिलाफ ये आगाज है। ये चुनाव सरकार नहीं सरोकार बदलने का है।’
वोटर अधिकार यात्रा पर कांग्रेस का पोस्ट
