Headlines

जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटा:कई घर बहने की खबर, बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे बंद; राहत और बचाव का काम जारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में कई जगहों पर बादल फटने की खबर है। इसमें 10 से ज्यादा घर बह गए हैं। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। जिले के भलेसा, थाथरी और मरमत में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई पुल भी बह गए।

एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौत घर गिरने से हुई, जबकि दो की मौत लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में हुई है। बाढ़ में रिहायशी इलाकों और अन्य संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (NH-244) भी बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है। राहत और बचाव का काम जारी है। डोडा और किश्तवाड़ में जिला प्रशासन और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर हैं। दोनों जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

इससे पहले, किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटा था। इसमें 65 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 लोग अब भी लापता हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मचैल माता यात्रा के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु, उनकी बसें, टेंट, लंगर और दुकानें बह गई थीं।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

डोडा के चहरवा नाला में बादल फटने के बाद पानी के साथ ढेर सारा मलबा बह कर आ गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024