Headlines

लुधियाना में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, VIDEO:महिला ने सारे कपड़े उतार फेंकें, पति वहीं खड़ा था; चाबियां चोरी होने पर बुलाया था

पंजाब के लुधियाना के श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। वहां अरदास करने पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करती रही।

इसके बाद संगत ने मौके पर जाकर महिला को काबू किया। महिला ने यह हरकत अपने पति के सामने की। घटना श्री गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इसका वीडियो सामने आने के बाद संगठन अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। शुरूआती जांच में चाबियां चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर महिला पर शक था। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुद्वारे में कपड़े उतारती महिला और उसे रोकती दूसरी लेडी।

यहां जानिए पुलिस को दी गई शिकायत में क्या बताया गया…

पति की मौजूदगी में उतारे महिला ने कपड़े पुलिस को जानकारी देते हुए जसवंत सिंह चीमा ने कहा कि मैं अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का सदस्य हूं। मुझे सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से पता चला कि गांव जुगियाणा थाना साहनेवाल के अधीन गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज में 21 अगस्त को एक महिला अपने पति के साथ पहुंची।

चिल्लाते हुए अपने कपड़े निकालकर फेंक दिए चीमा ने आगे बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पहले तेज-तेज बोल ही रही थी, फिर हाथ-पैर हिलाते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। अचानक उसने अपने कपड़े उतार कर वहीं फेंक दिए। इस दौरान वहां पहुंची महिला संगत ने उसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब से दूर हटाया और बाहर ले गए।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, कार्रवाई हो चीमा ने आगे कहा कि महिला ने उक्त घटना को अंजाम देकर समस्त पंजाब निवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस से आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चीमा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुद्वारे में हंगामा करती महिला।

गुरुद्वारा साहिब की चाबियां गायब का था मसला उधर, इस मामले में जांच अधिकारी ASI जसप्रीत सिंह ने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहिब की चाबियां खो गई थी। महिला पर श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी को शक था कि शायद उसने चाबियां चुराई है। इसी बात को लेकर उसे श्री गुरुद्वारा साहिब में बुलाया गया था। जब वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने महिला की तलाशी लेने के लिए कहा तो अचानक वह गुस्सा हो गई और ये शर्मनाक हरकत की है। फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024