:अश्लील मैसेज भेजने का आरोप के बाद केरल यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी ने 6 महीने के लिए सस्पेंड किया
1 घंटे पहले
कांग्रेस ने विधायक राहुल ममकूटाथिल को 6 महीने के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। अभिनेत्री गिनी जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन ने कांग्रेस विधायक पर अश्लील मैसेजेज करने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद राहुल को केरल यूथ कांग्रेस के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
पार्टी से सस्पेंड होने के बाद राहुल केरल विधानसभा के आने वाले सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। केरल के कई महिला आयोगों ने राहुल के इस्तीफे की मांग की है। राहुल ममकूटाथिल केरल की पल्लकड़ विधानसभा से नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव के बाद विधायक बने थे।
