Headlines

कटिहार में राहुल गांधी ने कारखाने में बनाया मखाना:किसानों से समझी पूरी मेकिंग प्रोसेस; सुबह मखाने के तालाब में उतर गए थे

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 7वें दिन राहुल गांधी कटिहार पहुंचे। यहां उनके साथ मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

सिमरिया में राहुल मखाने की खेती देखने के लिए घुटने तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है।

शाम होते-होते राहुल गांधी, मुकेश सहनी के साथ मखाना कारखाने में पहुंच गए। उन्होंने यहां खुद मखाना बनाया। किसानों से मखाना बनाने की पूरी प्रोसेस को भी समझा।

राहुल जब मखाना फोड़ रहे थे तो लोग कहते रहे हाथ बचाकर रखना। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही।

उन्होंने X पर पोस्ट कर मखाना किसानों को मिल रहे दाम पर सवाल उठाए।

आने वाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी।

वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें….

कटिहार में राहुल गांधी ने मखाने के तालाब में उतरकर किसानों से पूरी प्रोसेस को समझा।
कटिहार में कारखाने में मखाना बनाते राहुल गांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024