Headlines

बिहार में राहुल की वोटर अधिकार यात्रा:मुंगेर में आंबेडकर की मूर्ति का उद्धाटन नहीं होने पर लोगों का विरोध; भागलपुर पहुंचा काफिला

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन है। राहुल गांधी का काफिला मुंगेर से निकल कर भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचा है। यहां से यात्रा अकबरनगर की ओर बढ़ेगी। जहां करीब दो घंटे का ब्रेक होगा।

इससे पहले मुंगेर के घोरघट में स्थानीय लोगों में राहुल-तेजस्वी को लेकर नाराजगी देखी गई। दरअसल, घोरघट में 20 फीट ऊंची भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होना था। इसकी तैयारी भी की गई।

राहुल-तेजस्वी का काफिला उद्घाटन स्थल होते हुए आगे बढ़ गया। प्रतिमा का उद्घाटन नहीं होने से लोग खफा दिखे, जिसके बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शिलापट्ट का उद्घाटन किया।

शुक्रवार सुबह यात्रा के दौरान मुंगेर में राहुल-तेजस्वी ने खानकाह रहमानी के मौलाना से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की।

मुंगेर के शहरी इलाके में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का रोड शो हुआ। यात्रा मुस्लिम और यादव बहुल इलाकों से गुजरी। मुंगेर में राहुल गांधी की ये पहली यात्रा है।

वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें….

वोटर अधिकार यात्रा के छठे दिन राहुल का काफिला सुल्तानगंज पहुंचा।
मुंगेर में खानकाह रहमानी के मौलाना से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ने मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024