Headlines

मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को शुक्रवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात उनकी तबीयत अस्वस्थ होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था।

अभी तक अंबानी परिवार ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार के काफिले को अस्पताल की ओर जाते देखा गया। सूत्रों के मुताबिक अभी उनकी हालत सामान्य है।

कोकिलाबेन की उम्र 91 वर्ष है। वे दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। इस समय वे मुकेश अंबानी के साथ रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024