Headlines

तमिलनाडु में नवजात बच्चे की तस्करी के केस में 5 लोग गिरफ्तार

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में नवजात बच्चे की तस्करी के केस में 5 लोग गिरफ्तार

4 घंटे पहले

तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में एक नवजात बच्चे को बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को एक महिला संतोष कुमारी ने थंजावुर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 25 जुलाई को जब वह घर लौट रही थी, तब उसके प्रेमी दिनेश, उसकी मां वासुगी और दलाल विनोद ने मिलकर बच्चा छीन लिया।

बाद में दिनेश ने बच्चे को एक नि:संतान दंपती राधाकृष्णन और विमला को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया। राधाकृष्णन एक सरकारी कर्मचारी हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024