Headlines

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका:मनाली-लेह हाईवे पर लैंडस्लाइड; जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत

मानसून Live

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका:मनाली-लेह हाईवे पर लैंडस्लाइड; जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ16 मिनट पहले

पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के समय साइट पर काम चल रहा था। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में लगातार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे (NH-3) और सोलंगनाला से अटल टनल की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। पिछले 3 दिन की भारी बारिश से कुल 289 सड़कें प्रभावित हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल रात रियासी जिले में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की कार लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आ गई। उनकी कार पर अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में SDM और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी समेत 6 लोग घायल हो गए।

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी 3 अगस्त तक रोक दी गई है। यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत का काम जारी है। बीते दिन सुबह बालटाल रूट से यात्रा शुरू की गई थी, लेकिन बाद में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई।

मौसम विभाग ने शनिवार को असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट और बिहार, अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें…

प्रयागराज के राजापुर, छोटा बघाड़ा में बाढ़ के हालात हैं। 10 हजार से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश के बाद सरवरी नदी उफान पर है। कई इलाकों में नुकसान हुआ है।
हिमाचल के किन्नौर में शुक्रवार रात को अचानक बाढ़ आने से NH-5 बंद हो गया।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में SDM राजिंदर राणा की कार लैंडस्लाइड में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024